Bhopal Petrol-Diesel Price: भोपाल में 20 दिनों में 2.51 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, जनवरी में 100 रुपए तक हो सकते हैं दाम

Bhopal Petrol-Diesel Price: भोपाल में 20 दिनों में 2.51 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, जनवरी में 100 रुपए तक हो सकते हैं दाम

Petrol-Diesel Price in Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमतों में फिलहाल कोई गिरावट होती नहीं दिख रही है। पेट्रोल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि, नए साल तक यानी जनवरी 2021 तक में भोपाल में पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर तक हो सकते हैं।

20 दिनों में 2.51 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल

बता दें कि, पिछले 20 दिनों में यहां 11 बार पेट्रोल के दाम बढ़े हैं। भोपाल में पेट्रोल बीते 20 दिनों में 2.51 रुपए महंगा हुआ है। मौजूदा समय में पेट्रोल की कीमत 91.50 रुपए प्रति लीटर है। वहीं भोपाल में डीजल का भाव 81.68 रुपए प्रति लीटर है।

चार दिन से राहत
हालांकि पिछले चार दिनों से सरकारी तेल कंपनियों ने लोगों को बड़ी राहत दी है। देशभर में आज पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol- Diesel Price) में कोई बदलाव नहीं किया गया। रेट्स में स्थिरता बने रहने के बाद शुक्रवार को दिल्ली में दोनों ईंधनों का भाव देखें तो यहां पेट्रोल 83.71 रुपए और डीजल 73.87 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

पेट्रोल के भाव
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार मुंबई में पेट्रोल 90.34 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 85.19 रुपए में मिल रहा है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल का भाव 90.34 रुपए प्रति लीटर है।

डीजल की कीमत
देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 73.87 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में डीजल 80.51 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में एक लीटर डीजल के लिए आपको 77.44 रुपए चुकाने होंगे। जबकि चेन्नई में एक लीटर डीजल 79.21 रुपए में उपलब्ध होगा।

शहर                   डीजल        पेट्रोल

दिल्ली                 73.87        83.71

कोलकाता            77.44       85.19

मुंबई                    80.51       90.34

चेन्नई                 79.21       86.51

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में आज के रेट्स
पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Petrol-Diesel Price: लगातार चौथे दिन स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें आपके शहर में कितना है दाम

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article