Petrol Price MP: लगातार 30 दिनों से थमे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें राजधानी समेत प्रदेश में क्या है कीमत...

Petrol Price MP: लगातार 30 दिनों से थमे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें राजधानी समेत प्रदेश में क्या है कीमत...

भोपाल। प्रदेश में मंहगाई अपने प्रचंड दौर में हैं। जहां सभी चीजों के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही है वहीं आम आदमी के सामने कमाई के साधन कम होते जा रहे हैं। हालांकि प्रदेश में पिछले 30 दिनों से पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price)के दामों में बदलाव नहीं किया गया है। बीते महीने 17 जुलाई को आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाई गई थी। इसके बाद से अब तक पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हो गए हैं।

वहीं आज की बात करें तो भोपाल में 16 अगस्त के दिन पेट्रोल की कीमत 110.20 रुपये लीटर और डीजल 98.67 रुपये लीटर बिक रहा है। बता दें कि पूरे देश में पेट्रोल की कीमतों में आग लगी हुई है। देश के करीब 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये के पार जा चुकी हैं। जिसमें चार मेट्रो शहरों के अलावा तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू कश्मीर शामिल हैं।

ऐसे चेक सकते हैं अपने शहर के दाम
प्रदेश समेत पूरे देश में हर दिन पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दामों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। मई से लेकर अब तक प्रदेश में कई बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जा चुके हैं। तेल कंपनियां रोजाना पेट्रोल-डीजल के दामों की सूची जारी करती हैं। देश की तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC रोजाना सुबह 6 बजे तेल के दाम जारी कर देती हैं। इसकी जानकारी कोई भी व्यक्ति अपने शहर में बैठे-बैठे अपने मोबाइल से प्राप्त कर सकता है।

इसके लिए एक सिस्टम बनाया गया है। इस सिस्टम के तहत आप 92249 92249 नंबर पर संदेश भेजकर पेट्रोल-डीजल के दामों की जानकारी निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ता है। इसके बाद संदेश में ही आपके पास पेट्रोल के दामों की जानकारी मिल जाती है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article