अंतिम संस्कार के दौरान जोरदार धमाका, 11 बुरी तरह झुलसे

अंतिम संस्कार के दौरान जोरदार धमाका, 11 बुरी तरह झुलसे Petrol poured on the burning pyre during the funeral 11 people were scorched after the blast vkj

अंतिम संस्कार के दौरान जोरदार धमाका, 11 बुरी तरह झुलसे

महाराष्ट्र के पुणे में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान बड़ा हादसा हो गया। घटना में 11 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि दाह संस्कार के दौरान आग को तेज करने के लिए एक व्यक्ति ने चिता में पेट्रोल डाल दिया था जिसके चलते बड़ा धमका हो गया जिसमें कई लोग झुलस गए।

खबरों के अनुसार पुणे में ताडीवाला रोड पर स्थित एक शवदाह गृह में शनिवार शाम एक अंत्येष्टि के दौरान हुए हादसे में करीब 11 लोग झुलस गये। पुलिस के अनुसार घटना शाम सात बजे कैलाश शवदाह गृह में हुई। पहले से जल रही चिता पर जब ईंधन डाला गया तो वह बह गया और आग फैल गई। करीब 11 लोग झुलस गये। हादसे में झुलसे लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि कथित रूप से आत्महत्या करने वाले दीपक काम्बले नाम के व्यक्ति की शवदाह गृह में अंत्येष्टि की जा रही थी।

अंतिम संस्कार में शामिल थे 80 लोग

पुलिस अधिकारी के अनुसार हादसे में झुलसे सभी लोग दीपक कांबले के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। कांबले के बेटे के अनुसार श्मशान में परिवार के सदस्यों सहित करीब 80 लोग मौजूद थे। दीपक कांबले की आत्महत्या से मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजन पुणे के ताडीवाला रोड स्थित घाट पर ले गए थे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article