Petrol Diesel Rate Today: कोरोना के साथ मंहगाई की मार, दाम बढ़ने से पहले फुल करवा लीजिए गाड़ी की टंकी

Petrol Diesel Rate Today: कोरोना के साथ मंहगाई की मार, दाम बढ़ने से पहले फुल करवा लीजिए गाड़ी की टंकी, Petrol Diesel Rate Today rise with Corona get the vehicle tank full before the price increases

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल डीजल के नए रेट हुए जारी, लॉकडाउन के बीच फुल करवा लीजिए गाड़ी की टंकी

नई दिल्ली। (भाषा) पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक सप्ताह में पांचवीं बढ़ोतरी के साथ ही सोमवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं, जिसके बाद राजस्थान और मध्य प्रदेश के साथ ही महाराष्ट्र में भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गया। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी मूल्य अधिसूचना के मुताबिक पेट्रोल की कीमत 26 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत 33 पैसे प्रति लीटर बढ़ी।

4 मई से फिर से बढ़ने लगी कीमतें

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के दौरान 18 दिनों तक कीमतों की समीक्षा नहीं की और चार मई से समीक्षा दोबारा शुरू की गई। तब से यह कीमतों में पांचवी बढ़ोतरी है। इस बढ़ोतरी के साथ ही पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। दिल्ली में पेट्रोल अब 91.53 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है, जबकि डीजल की कीमत 82.06 रुपये प्रति लीटर है। महाराष्ट्र के परभणी में सोमवार को पेट्रोल की कीमत 100.20 रुपये प्रति लीटर थी।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहरपेट्रोल (रुपए/लीटर)डीजल (रुपए/लीटर)
श्रीगंगानगर102.4294.74
अनूपनगर102.1292.75
परभणी100.2490.10
भोपाल99.5590.36
जयपुर97.9290.61
मुंबई97.8689.17
दिल्ली91.5382.06

राजस्थान में भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर

इससे पहले मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर चुका है। वैट और मालभाड़े जैसे स्थानीय करों के आधार पर ईंधन की कीमतें प्रत्येक राज्य में अलग-अलग होती हैं। पिछले एक सप्ताह में पांच बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल की कीमत में 1.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 1.33 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article