Petrol Diesel Price: लगातार 5वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रही शांति, जानें अपने शहर में ईंधनों के भाव

Petrol Diesel Price: लगातार 5वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रही शांति, जानें अपने शहर में ईंधनों के भावPetrol Diesel Price Today Petrol diesel prices stable for fifth consecutive day know fuels price in your city

Petrol Diesel Price: तेल कीमतों में 17वें दिन भी रही शांति, जानिए अब तक कितना महंगा हुआ पेट्रोल, आज के रेट्स भी देखें

Petrol Diesel Price: आज लगातार पांचवें दिन ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। भाव में स्थिरता के बाद देखें तो राजधानी दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल 86.30 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 76.48 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। बता दें कि, 27 जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल 25-25 पैसे महंगे हुए थे। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 86.05 रुपये से बढ़कर 86.30 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया था। जबकि डीजल का भाव 76.23 रुपये से बढ़कर 76.48 रुपये प्रति लीटर हो गया था। 26 जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल 35-35 पैसे महंगे हुए थे।

MP में पेट्रोल-डीजल के भाव
इंडियन ऑयल (India Oil) की वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में पेट्रोल 94.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.48 रुपये प्रति लीटर है।

महानगरों में तेल की कीमत (रुपये प्रति लीटर)

शहर                   डीजल                पेट्रोल

दिल्ली                76.48                 86.30
कोलकाता          80.08                 87.69
मुंबई                  83.30                 92.86
चेन्नई                81.71                  88.82
कोलकाता           87.69                80.08
नोएडा                 85.67                76.93
रांची                   84.80                80.91
बेंगलुरु               89.21                 81.10

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में आज के रेट्स
पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article