Petrol Diesel Price Today: लगातार 20वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रही शांति, जानें आपके शहर में कितना है भाव

Petrol Diesel Price Today: साल 2020 के आखिरी महीने यानी दिसंबर में सरकारी तेल कंपनियों ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। लगातार 20 दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज 20वें दिन तेल के रेट्स में शांति बनी रहने के बाद देश की राजधानी दिल्ली में दोनों ईंधनों की कीमत देखें तो यहां पेट्रोल 83.71 रुपये और डीजल 73.87 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
MP में पेट्रोल-डीजल के दाम
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में पेट्रोल 91.50 रुपए प्रति लीटर है। वहीं भोपाल में डीजल का भाव 81.68 रुपए प्रति लीटर है।
अन्य शहरों में पेट्रोल के भाव
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार मुंबई में पेट्रोल 90.34 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 85.19 रुपए में मिल रहा है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल का भाव 90.34 रुपए प्रति लीटर है।
अन्य शहरों में डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल 73.87 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में डीजल 80.51 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में एक लीटर डीजल के लिए आपको 77.44 रुपए चुकाने होंगे। जबकि चेन्नई में एक लीटर डीजल 79.21 रुपए में उपलब्ध होगा।
जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम:
शहर पेट्रोल रु/लीटर डीजल रु/लीटर
दिल्ली 83.71 73.87
मुंबई 90.34 80.51
चेन्नै 86.51 79.21
कोलकाता 85.19 77.44
नोएडा 83.67 74.29
रांची 82.80 78.17
बेंगलुरु 86.51 78.31
पटना 86.25 79.04
चंडीगढ़ 80.59 73.61
लखनऊ 83.59 74.21
ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में आज के रेट्स
पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।