Petrol-Diesel Price: लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत, जानें आपके शहर में कितना है दाम

Petrol-Diesel Price: लगातार 5वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रही शांति, जानें आपके शहर में कितना है भाव

नई दिल्ली: कई दिनों बाद आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol- Diesel Price) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले पिछले कई दिनों से तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही थी। मंगलवार को रेट्स में स्थिरता के बाद देखें तो दिल्ली में पेट्रोल के भाव 82.34 रुपये और डीजल 72.42 रुपये प्रति लीटर हैं। आइए जानते हैं आज के दाम…

पेट्रोल के भाव
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज मुंबई में पेट्रोल 89.02 रुपए प्रति लीटर पर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 83.87 रुपए में मिल रहा है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल का भाव 85.31 रुपए प्रति लीटर है।

डीजल की कीमत
देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 72.42 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में डीजल 78.97 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में एक लीटर डीजल के लिए आपको 75.99 रुपए चुकाने होंगे। जबकि चेन्नई में एक लीटर डीजल 77.84 रुपए में उपलब्ध होगा।

MP में पेट्रोल-डीजल के दाम
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की बात करें तो भोपाल (Bhopal) में पेट्रोल का दाम 90.09 रुपए प्रति लीटर है। भोपाल में डीजल 80.14 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

शहर                      डीजल          पेट्रोल

दिल्ली                    72.42        82.34

कोलकाता               75.99        83.87

मुंबई                       78.97        89.02

चेन्नई                    77.84         85.31

लखनऊ                  72.75         82.54

नोएडा                    72.83         82.62

रांची                      76.66          81.75

बेंगलुरु                 76.77            85.09

चंडीगढ़               72.17             79.28

पटना                 77.80             84.93

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में आज के रेट्स
पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article