Petrol Diesel Price Today: फिर महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, जानिए आज आपके शहर में कितना है भाव

Petrol Diesel Price Today: फिर महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, जानिए आज आपके शहर में कितना है भाव

Petrol Diesel Price: लगातार सात दिन की शांति के बाद आज ईंधनों की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल-डीजल 35-35 पैसे महंगा हुआ है। रेट्स में इजाफा होने के बाद गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल 86.30 रुपये से बढ़कर 86.65 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डीजल भी 76.48 रुपये से बढ़कर 76.83 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

MP में पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने छुआ आसमान
इंडियन ऑयल (India Oil) की वेबसाइट के मुताबिक, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में पेट्रोल 94.20 रुपये से बढ़कर 94.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.48 रुपये से बढ़कर 84.83 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

देश के अन्य शहरों में तेल के दाम (रुपये प्रति लीटर)

शहर               पेट्रोल                     डीजल
दिल्ली            86.65                     76.83
मुंबई              93.20                     83.67
चेन्नई           89.13                      82-04
कोलकाता      88.01                     80.41
नोएडा            85.91                     77.24
बेंगलुरु           89.54                    81.44
पटना            89.11                      82.00
लखनऊ         85.85                     77.19

बता दें कि, इससे पहले 27 जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल 25-25 पैसे महंगे हुए थे। 26 जनवरी को भी राजधानी में पेट्रोल-डीजल के दाम 35-35 पैसे बढ़े थे।

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में आज के रेट्स
पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password