Petrol Diesel Price Today: जारी हुए ईंधनों के नए रेट्स, जानिए आपके शहर में कितने रुपए लीटर मिल रहा पेट्रोल-डीजल

Petrol Diesel Price Today: जारी हुए ईंधनों के नए रेट्स, जानिए आज आपके शहर में कितने रुपए लीटर मिल रहा पेट्रोल-डीजल, Petrol Diesel Price Today No Changes in price of petrol diesel for 29 consecutive days know fuel rates in your city

Petrol Diesel Price: तेल कीमतों में 17वें दिन भी रही शांति, जानिए अब तक कितना महंगा हुआ पेट्रोल, आज के रेट्स भी देखें

Petrol Diesel Price Today: ईंधनों के नए रेट्स जारी कर दिए गए हैं। सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने आज लगातार 29वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) में कोई फेरबदल नहीं किया है।

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 83.71 रुपये पर तो डीजल 73.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका हुआ है। हालांकि पिछले रिकॉर्ड्स पर नजर डाली जाए तो दिल्ली में 20 दिसंबर से अब तक पेट्रोल 2.55 रुपये 15 किस्तों में महंगा हुआ है। वहीं डीजल के दाम में 3.41 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ है।

दिल्ली- मुंबई में पेट्रोल-डीजल के भाव
इंडियन ऑयल (India Oil) की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम 83.71 रुपये, 85.19 रुपये, 90.34 रुपये और 86.51 रुपये प्रति लीटर हैं। दिल्ली में डीजल 73.87 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई में डीजल का रेट 80.51 प्रति लीटर, कोलकाता में 77.44 रुपये प्रति लीटर हैं और चेन्नई में 79.21 रुपये प्रति लीटर है।

मप्र में पेट्रोल-डीजल के दाम
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की बात करें तो भोपाल (Bhopal) में पेट्रोल का दाम 91.50 रुपए प्रति लीटर है। वहीं भोपाल में डीजल का भाव 81.68 रुपए प्रति लीटर है।

  • नोएडा में पेट्रोल- 83.67 रुपए/लीटर,                  डीजल- 74.29 रुपए/लीटर
  • रांची में पेट्रोल- 82.80 रुपए/लीटर,                     डीजल-78.17 रुपए/लीटर
  • बेंगलुरु में पेट्रोल- 86.51 रुपए/लीटर,                  डीजल-78.31 रुपए/लीटर
  • पटना में पेट्रोल- 86.25 रुपए/लीटर,                    डीजल-79.04 रुपए/लीटर
  • चंडीगढ़ में पेट्रोल- 80.59 रुपए/लीटर,                 डीजल- 73.61 रुपए/लीटर
  • लखनऊ में पेट्रोल- 83.59 रुपए/लीटर,                डीजल- 74.21 रुपए/लीटर

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में आज के रेट्स
पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article