Petrol Diesel Price: लगातार 18वें दिन भी तेल कीमतों में कोई फेरबदल नहीं, जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव

Petrol Diesel Price: तेल कीमतों में 17वें दिन भी रही शांति, जानिए अब तक कितना महंगा हुआ पेट्रोल, आज के रेट्स भी देखें

Petrol Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार 18वें दिन भी आम लोगों को बड़ी राहत दी है। आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) में कोई उथल-पुथल नहीं हुई है। शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली में दोनों ईंधनों की कीमत देखें तो यहां पेट्रोल 83.71 रुपये और डीजल 73.87 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

MP में पेट्रोल-डीजल के दाम
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में पेट्रोल 91.50 रुपए प्रति लीटर है। वहीं भोपाल में डीजल का भाव 81.68 रुपए प्रति लीटर है।

अन्य शहरों में पेट्रोल के भाव
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार मुंबई में पेट्रोल 90.34 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 85.19 रुपए में मिल रहा है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल का भाव 90.34 रुपए प्रति लीटर है।

अन्य शहरों में डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल 73.87 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में डीजल 80.51 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में एक लीटर डीजल के लिए आपको 77.44 रुपए चुकाने होंगे। जबकि चेन्नई में एक लीटर डीजल 79.21 रुपए में उपलब्ध होगा।

जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम:

शहर              पेट्रोल रु/लीटर           डीजल रु/लीटर
दिल्ली            83.71                         73.87
मुंबई              90.34                        80.51
चेन्नै              86.51                         79.21
कोलकाता      85.19                         77.44
नोएडा           83.67                         74.29
रांची              82.80                        78.17
बेंगलुरु          86.51                         78.31
पटना            86.25                         79.04
चंडीगढ़         80.59                         73.61
लखनऊ        83.59                          74.21

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में आज के रेट्स
पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

पड़ोसी देशों में काफी सस्ता है पेट्रोल
पड़ोसी देशों पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल में पेट्रोल काफी सस्ता है। है। इन देशों की तुलना में भारत में तेल की कीमतों ने आसमान छू लिया है। इसके अलावा दुनिया के इन देशों में पेट्रोल सबसे सस्ता और सबसे महंगा है। वेनेजुएला, ईरान, अंगोला, कतर और कुवैत में पेट्रोल सबसे सस्ता है। जबकि हॉन्गकॉन्ग, सीरिया, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, नीदरलैंड्स और मोनैको में पेट्रोल सबसे महंगा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article