Petrol Diesel Price Today: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स, जानिए आज आपके शहर में कितनी है ईंधनों की कीमत

Petrol Diesel Price Today: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स, जानिए आज आपके शहर में कितनी है ईंधनों की कीमत, Petrol Diesel Price Today New rates of petrol and diesel released know price of fuels in your city

Petrol Diesel Price: तेल कीमतों में 17वें दिन भी रही शांति, जानिए अब तक कितना महंगा हुआ पेट्रोल, आज के रेट्स भी देखें

Petrol Diesel Price Today: लगातार दो दिन तक उछाल रहने के बाद आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में शांति बनी रही। आज पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में रेट्स में स्थिरता होने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 84.70 और डीजल 74.88 रुपए प्रति लीटर पर टिका है।

बता दें कि, कल दोनों ईंधन 25-25 पैसे महंगा हुआ था। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 84.45 रुपए से बढ़कर 84.70 और डीजल 74.63 रुपए से बढ़कर 74.88 रुपए प्रति लीटर हुआ था। दो दिन में तेल के दाम 50 पैसे बढ़े हैं।

आइए जानते हैं देश के अन्य शहरों में आज कितने रुपए लीटर है पेट्रोल-डीजल।

MP में कितना है पेट्रोल-डीजल के रेट
इंडियन ऑयल (India Oil) की वेबसाइट के मुताबिक, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल (Bhopal) में पेट्रोल का दाम 92.55 प्रति लीटर है। वहीं भोपाल में डीजल 82.78 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

अन्य शहरों में पेट्रोल के भाव
दिल्ली में पेट्रोल 84.70 रुपये, मुंबई में 91.32 रुपये, चेन्नई में 87.40 रुपये और कोलकाता में 85.15 रुपये प्रति लीटर है।

डीजल के रेट्स
मुंबई (Mumbai) में डीजल का रेट 81.60 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई (Chennai) में 70.19 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता (Kolkata) में 78.47 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

पेट्रोल और डीजल के आज के दाम...

शहर                             पेट्रोल              डीजल 
दिल्ली                            84.70             74.88
मुंबई                              91.32              81.60
कोलकाता                       86.15             78.47
चेन्नई                            87.40              70.19
नोएडा                            84.45              75.32
रांची                               83.57             79.24
बेंगलुरु                           87.56              78.40
पटना                             87.23              70.02
चंडीगढ़                          81.56               74.63
लखनऊ                         84.36               75.24

नए साल में 6 जनवरी को पहली बार महंगा हुआ था पेट्रोल-डीजल
बता दें कि, तेल कंपनियों (Government oil companies) ने लगातार 29 दिन तक तेल की कीमतों में कोई उतार-चढ़ाव नहीं किया था। नए साल (साल 2021) में 6 जनवरी को पहली बार तेल के दाम बढ़े थे। लगातार दूसरे दिन 7 जनवरी को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) में बढ़ोतरी की गई थी।

6 जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल 26 पैसे प्रति लीटर बढ़ कर 83.97 रुपये पर पहुंचा था, जबकि डीजल के दाम में 25 पैसे का इजाफा होने से इसकी कीमत 74.12 रुपये प्रति लीटर हो गई थी।

इसके बाद 7 जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 26 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। 8 से 12 जनवरी तक लगातार पांच दिन तेल के भाव में कोई फेरबदल नहीं किया गया। 13 जनवरी को फिर से दोनों ईंधन 25-25 पैसे महंगा हुआ। 14 जनवरी को लगातार दूसरे दिन दाम में 25-25 पैसे का इजाफा हुआ है। 15 जनवरी को कीमतों में शांति रही।

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में आज के रेट्स
पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article