Petrol-Diesel Price: फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 112 रुपए के पार पहुंची कीमत, यहां चेक करें अपने शहर के रेट

Petrol-Diesel Price: फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 112 रुपए के पार पहुंची कीमत, यहां चेक करें अपने शहर के रेटPetrol-Diesel Price: Petrol-Diesel became expensive again, the price reached beyond Rs 112, check your city rates here

Petrol-Diesel Price: फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 112 रुपए के पार पहुंची कीमत, यहां चेक करें अपने शहर के रेट

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज लगातार 8वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर इजाफा हुआ है। आज पेट्रोल की कीमत में 30 पैसे का इजाफा हुआ है। वहीं डीजल के दाम भी 35 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। जिसके बाद राजधानी दिल्ली में एकलीटर पेट्रोल की कीमत 103.54 रुपए है वहीं डीजल 92.12 रुपए प्रति लीटर है। बता दें कि देश भर में कई राज्य ऐसे है जहां पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पार पहुंच गई है। अभी तक सबसे ज्यादा पेट्रोल की कीमत मध्यप्रदेश के सिवनी और राजस्थान में हैं। राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गए हैं। देशभर में सबसे ज्यादा पेट्रोल-डीजल की कीमतों वाले राज्यों में मप्र भी शामिल है। यहां पेट्रोल पहले से ही 110 रुपए प्रति लीटर के करीब बिक रहा है। वहीं अब डीजल ने भी यहां शतक मार दिया है। प्रदेश के कुछ जिलों में 100 रुपए से भी ज्यादा हो गई है।

इन शहरों में इतने भाव

देशभर में आज डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है वहीं पेट्रोल के दाम भी बढ़े हैं। जिसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 103.54 रुपये और डीजल 92.12 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल के दाम 109.54 रुपये और डीजल 99.92 रुपये प्रति लीटर है, चेन्नई में पेट्रोल 101.01 रुपये और डीजल 96.60 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल के दाम 104.23 रुपये और डीजल 95.23 रुपये प्रति लीटर है। यदि बात करें मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की तो आज यहां पेट्रोल के दाम 112.03 रुपए और डीजल 101.13 रुपये प्रति लीटर चल रहा है।

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर के दाम

प्रदेश समेत पूरे देश में हर दिन पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दामों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। पिछले कई महीनों से लेकर अब तक प्रदेश में कई बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जा चुके हैं। तेल कंपनियां रोजाना पेट्रोल-डीजल के दामों की सूची जारी करती हैं। देश की तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC रोजाना सुबह 6 बजे तेल के दाम जारी कर देती हैं। इसकी जानकारी कोई भी व्यक्ति अपने शहर में बैठे-बैठे अपने मोबाइल से प्राप्त कर सकता है। इसके लिए एक सिस्टम बनाया गया है। इस सिस्टम के तहत आप 92249 92249 नंबर पर संदेश भेजकर पेट्रोल-डीजल के दामों की जानकारी निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ता है। इसके बाद संदेश में ही आपके पास पेट्रोल के दामों की जानकारी मिल जाती है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article