Petrol-Diesel Price: पांच दिनों बाद पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से मिली राहत, ये हैं आज के भाव

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी से आज राहत मिली है। आज ईंधन के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले पूरे 5 दिन से लगातार रेट्स बढ़ाए गए। हालांकि यह बदलाव 50 दिन तक ईंधन की कीमतें स्थिर रहने के बाद देखने को मिला था। फिलहाल जानते हैं आज के दाम…
पेट्रोल के भाव
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.59 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 88.29 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता की बात की जाए तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए 83.15 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चेन्नई में पेट्रोल 84.64 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।
डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल 71.41 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में डीजल 77.90 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में एक लीटर डीजल 74.98 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चेन्नई में एक लीटर डीजल के लिए 76.88 रुपए चुकाना होंगे।
MP में पेट्रोल के दाम
मध्य प्रदेश की बात करें तो भोपाल में पेट्रोल का दाम 89.24 रुपए प्रति लीटर है। एमपी में डीजल के दाम की बात करें तो भोपाल में डीजल 79.06 रुपए प्रति लीटर है।
ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में आज के रेट्स
पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।