Petrol Diesel Price: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स, चेक करें एक लीटर का भाव

Petrol Diesel Price: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स, चेक करें एक लीटर का भाव

Petrol Diesel Price: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स, चेक करें एक लीटर का भाव

Petrol Diesel Price: सराकारी तेल कंपनियों द्वारा आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है और भाव में स्थिरता बनी हुई है। महानगरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल के दाम अब तकके उच्चतम स्तर पर हैं। वहीं इस महीने के रिकार्ड बढ़ोतरी की बात करें तो 29 दिनों में सिर्फ 10 दिन ही पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी हुई है।

स्थिरता के साथ ही राजधानी दिल्ली में रविवार को पेट्रोल का रेट 86.30 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 76.48 रुपये प्रति लीटर है। बता दें कि, 27 जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल 25-25 पैसे महंगे हुए थे। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 86.05 रुपये से बढ़कर 86.30 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया था। जबकि डीजल का भाव 76.23 रुपये से बढ़कर 76.48 रुपये प्रति लीटर हो गया। 26 जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल 35-35 पैसे महंगे हुए थे।

MP में पेट्रोल-डीजल के रेट

इंडियन ऑयल (India Oil) की वेबसाइट के मुताबिक, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में आज पेट्रोल 94.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.48 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

जानिए महानगरों में तेल की कीमत (रुपये प्रति लीटर)

शहर                डीजल                   पेट्रोल

दिल्ली               76.48                  86.30

कोलकाता          80.08                 87.69

मुंबई                  83.30                 92.86

चेन्नई                 81.71                  88.82

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में आज के रेट्स

पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article