Fuel Price : आज 6ठीं बार बढ़े Petrol-Diesel के दाम, जानिए आज की कीमतें

Petrol and Diesel Price Petrol and Diesel Price hiked for the 6th time in a week vkj

Fuel Price : आज 6ठीं बार बढ़े Petrol-Diesel के दाम, जानिए आज की कीमतें

Today Fuel Price : देश में पेट्रोल और डीजल के दाम अब रोजाना बढ़ते ही जा रहे है। आज फिर छटवीं बार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 30 पैसे और डीजल के दाम में 35 पैसे की बढोतरी हुई है। जिसके बाद से दिल्ली में पेट्रोल 99 रुपए 41 पैसे मिलने लगा है तो वही डीजल 90 रुपए 77 पैसे हो गया है। बीते रविवार को दिल्ली में पेट्रोल-डीजल में क्रमशः 50 पैसे और 55 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी।

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 114 रुपए

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 114 रुपए 19 पैसे पहुंच गई है। जबकि डीजल 98 रुपए 50 पैसे मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 31 पैसे और डीजल में 37 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। वही कोलकाता में पेट्रोल 108.85 रुपए तो डीजल 93.92 रुपए पहुंच गया है। जबकि चेन्न्ई में एक लीटर पेट्रोल 108.18 रुपए और डीजल 95.33 रुपए मिल रहा है।

अनुराग ठाकुर का बयान

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का एक बयान सामने आया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है, जिसके चलते दुनिया के कई सेक्टर पर काफी असर पड़ रहा है। दुनियाभर में कच्चे तेल के दाम बढ़े हैं जिसका सीधा असर भारत समेत दुनिया के कई देशों की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ा है। भारत के बाहर की स्थिति के कारण तेल के दाम बढ़े हैं। बता दें कि अनुराग ठाकुर ने यह बयान दुबई में दिया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article