Advertisment

मुंबई में विवाह स्थलों से कीमती सामान चुराने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

मुंबई, 12 जनवरी (भाषा) मुंबई में विवाह स्थलों और अन्य समारोहों से कीमती सामान चोरी करने के आरोप में पुलिस ने 47 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Advertisment

अधिकारी ने बताया कि शिवाजी नगर इलाके के रहने वाले शफीक अब्दुल कुदुस शेख उर्फ मुन्ना के रूप में पहचाने गए आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

चेंबूर पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ निरीक्षक शालिनी शर्मा ने सोमवार को कहा, 'वह अच्छे कपड़े पहनकर शादियों और शोक सभाओं में जाता था ताकि किसी को उस पर शक न हो। वह समाचार पत्रों से इन कार्यक्रमों के बारे में जानकारी एकत्र करता था।'

उन्होंने बताया कि पुलिस कुछ समय से उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान लापता हो गया।

Advertisment

उन्होंने कहा, 'वह सोमवार को शिवाजी नगर से पकड़ा गया। हम मामले की आगे जांच कर रहे हैं।'

भाषा कृष्ण नरेश

नरेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें