Periods Problem: आखिर महीने में दो बार क्यों आते है पीरियड्स, तनाव-मोटापा या फिर कोई वजह

महिलाओं और लड़कियों के लिए मासिक धर्म को लेकर कहीं ना कहीं दिक्कते तो आती रहती है कभी ऐसा होता है कि,मासिक धर्म महीने में दो बार आते है।

Periods Problem: आखिर महीने में दो बार क्यों आते है पीरियड्स, तनाव-मोटापा या फिर कोई वजह

Periods Problem: महिलाओं और लड़कियों के लिए मासिक धर्म को लेकर कहीं ना कहीं दिक्कते तो आती रहती है कभी ऐसा होता है कि,मासिक धर्म महीने में दो बार आते है। इसका कारण तनाव, वजन बढ़ना जैसी चीजें होती है। वहीं पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे लेकर स्वास्थ्य से जुड़े और भी कारण मानते है। जिसे हल्के में ना लेकर सावधानियां बरतनी जरूरी है।

सामान्यत: पीरियड्स एवरेज मेंस्ट्रुअल सायकल 28 दिनों का माना जाता है, लेकिन कई बार यह पहले भी आ सकता है या थोड़ा लेट भी। इसके अलावा महीने में दो बार पीरियड का आना कभी-कभार सामान्य माना जाता है।

आइए जानते है कौन से कारण होते है जिम्मेदार

आपको बताते चलें, मासिक धर्म पर प्रभाव डालने वाले कई कारण होते है जिनके बारे में ध्यान देना जरूरी है।

1- तनाव ( Stress)

मासिक धर्म के जल्दी या लेट आने का कारण पहला आपका तनाव होता है इसमें स्ट्रेस हार्मोन बढ़ने पर पीरियड्स बहुत लंबे या छोटे हो सकते हैं। इसके अलावा 15 दिनों में आपको पीरियड्स की समस्या से जूझना भी पड़ सकता है।

यहां पर मानें तो, हाई स्ट्रेस लेवल इररेगुलर पीरियड्स से सीधे तौर पर जुड़ा है। स्ट्रेस में रहने की वजह से हैवी ब्लीडिंग होने से लेकर पीरियड्स मिस भी हो सकते हैं।

2- मोटापा या दुबलापन वजह

आपको बताते चलें, मासिक धर्म में आपके शरीर के वजन का असर भी प्रभाव डालता है इसमें अनियमित पीरियड्स के आने से वजन काफी बढ़ जाता है या फिर बेहद ही कम होने लगता है।

3- वजाइनल इंफेक्शन बनती है वजह

मासिक धर्म का अपने सामान्य से अलग होने और दो बार पीरियड्स आने की वजह वजाइनल इंफेक्शन भी हो सकता है। इस दौरान वजाइना में सूजन, रूखापन, हमेशा गीलापन रहने से भी पीरियड्स के समय बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती है या महीने में दो बार पीरियड्स भी हो सकते हैं।

4- हो सकती है थायरॉइड की दिक्कत

यहां पर आपके पीरियड्स अगर हमेशा अनियमित होते है तो इसमें प्रोजेस्ट्रोन और एस्ट्रोजन ये दो हार्मोन मेंस्ट्रुअल सायकल को कंट्रोल करते हैं। इन हार्मोन्स का प्रोडक्शन थायरॉइड ग्रंथि से होता है, इसी वजह से थायरॉइड की समस्या होने पर ये सायकल बिगड़ जाता है।

यहां पर इस दौरान हाइपरथायरॉइडिज्म मासिक चक्र में देरी का कारण बनता है, जबकि हाइपोथायरॉइडिज्म मासिक चक्र के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग होती है। और तो और पीरियड्स एक की जगह दो बार आ सकता है।

इन टिप्स से अनियमित पीरियड्स से बचें

आपको बताते चलें, अनियमित या महीने में दो बार मासिक धर्म के आने से बचने के लिए आपको कई टिप्स की ओर ध्यान देना जरूरी है। इसमें ये शामिल है-

- दिनभर में कम से कम 4-5 लीटर पानी जरूर पिएं। इससे बॉडी हाइड्रेट रहती है, शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं।

- किसी भी तरह के स्ट्रेस को खुद पर हावी न होने दें। स्ट्रेस दूर करने से पीरियड सायकल तो सही हो ही जाएगा साथ ही राहत मिलेगी।

- बहुत हैवी एक्सरसाइज करना अवॉयड करें क्योंकि इससे भी पीरियड इररेगुलर हो जाते हैं।

- योग पीरियड्स से जुड़ी कई समस्याओं से राहत दिलाता है, तो इसे अपने रूटीन में शामिल करें।

ये भी पढ़ें

Chandrayaan 3: जगतगुरु रामभद्राचार्य ने चंद्रयान 3 को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, पंडित धीरेंद्र शास्त्री के हैं गुरू

BRICS Summit: प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण अफ्रीका में ‘ब्रिक्स लीडर्स रिट्रीट’ में हुए शामिल, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

G20 Summit: 8-10 सितंबर तक सभी स्कूल-सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, इस वजह से लिया गया फैसला

G20 Summit: भारत दौरे पर आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, G20 समिट में लेंगे हिस्सा

Weather Update Today: उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

"Tips avoid getting period twice a month, Reasons Twice Periods in One Month, periods, menstruation, दो बार पीरियड्स आने की वजहें
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article