Period Problem : पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न करें ये काम, भारी पड़ सकती है लापरवाही

Period Problem : पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न करें ये काम, भारी पड़ सकती है लापरवाही

नई दिल्ली। Period Problem हर महीने आने वाले पीरियड्स महिलाओं women health के जीवन चक्र का एक अभिन्न हिस्सा है। लेकिन इस दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। जो महिलाओं में चिड़चिड़ापन लाते हैं। पर कुछ इस दौरान कुछ ऐसी भी बाते हैं जो आपको ध्यान रखने की जरूरत हैं। इस दौरान ये काम करना आपकी शारीरिक कष्ट को बढ़ा सकते हैं। इसलिए चलिए विशेषज्ञ से जानते हैं ऐसी कौन सी बातें हैं जो आपको ध्यान रखने की जरूरत हैं।

ब्रेकफास्ट जरूर करें —
माहवारी के दौरान शरीर से ब्लड निकलता है। ऐसे में शरीर को एनर्जी की जरूरत होती है। इसलिए इस दौरान शरीर को अधिक न्यूट्रिशन की जरूरत पड़ती है। इसलिए आपको इस दौरान नाश्ता जरूर करना चाहिए। जरूरी है इस दौरान ऐसा खाना खाएं जिसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद हों।

कब बदलना चाहिए पैड —
कई महिलाएं पीरियड्स के दौरान कपड़े का तो कई महिलाएं पैड का उपयोग भी करती हैं। ऐसे में इस बात का खास ध्यान रखने की जरूरत है कि पैड कब बदला जाए? अगर आप समय रहते ही इस बारे में नहीं जान पाएंगी। तो इसके कारण गंभीर समस्या हो सकती है। खासतौर पर इंफेक्शन का डर बना रहता है।

एक पैड को कितनी देर लगाना चाहिए—
आपको सही समय पर पैड बदलना चाहिए। एक ही पैड को 4 घंटे से ज्यादा देर तक नहीं पहनना चाहिए। वो इसलिए कई बार पीरियड्स के दौरान लंबे समय तक एक ही पैड का उपयोग करने से वह ब्लड को अवशोषितन नहीं कर पाता। इसलिए आपने देखा होगा कि एक समय बाद पैड फटने लगता है। इसलिए जरूरी है कि सही समय पर पैड बदलते रहना चाहिए। दिन में कम से कम 3 बार पैड बदलें और यह बात ब्लड फ्लो पर भी निर्भर करती है।

एक्सरसाइज न करें स्किप
पीरियड्स में दर्द के कारण थकान हो जाती है। ऐसे में क्या आप भी एक्सरसाइज स्किप कर देती हैं? आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। एक्सरसाइज करने से आप फ्रेश फील करेंगी और पीरियड्स का दर्द भी कम होगा। लेकिन केवल लाइट एक्सरसाइज ही करें। हैवी एक्सरसाइज आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं। आपको भद्रासन, बालासन और उत्तान शीशोसन करना चाहिए। यह आसन पीरियड्स के दर्द को कम करने में मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article