Advertisment

Perihelion On 4 Jan 2022 : 4 जनवरी को सूरज आएगा पृथ्वी के सबसे करीब, वैज्ञानिक कहते हैं इसे पेरीहिलियन

Perihelion On 4 Jan 2022 : 4 जनवरी को सूरज आएगा पृथ्वी के सबसे करीब, वैज्ञानिक कहते हैं इसे पेरीहिलियन perihelion-on-4-jan-2022-on-january-4-the-sun-will-come-closest-to-the-earth-scientists-call-it-perihelion

author-image
Preeti Dwivedi
Perihelion On 4 Jan 2022 : 4 जनवरी को सूरज आएगा पृथ्वी के सबसे करीब, वैज्ञानिक कहते हैं इसे पेरीहिलियन

भोपाल। 2022 में हर एक अंक जोड़ी Perihelion On 4 Jan 2022 बनाता दिख रहा है तो कल 4 जनवरी सौर परिवार में पृथ्वी भी सूरज के समीप आकर जोड़ी बनाने जा रहा है। सूर्य के चारों ओर अंडाकार पथ में परिक्रमा करते हुये पृथ्वी साल के सबसे नजदीक बिंदु पर होगी। नेशनल अवॉर्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू के अनुसार कल दोपहर 12 बजकर 22 मिनिट पर दोनों के बीच यह दूरी सिमटकर 14 करोड़ 71 लाख 5 हजार 52 किमी रह जायेगी। साल में एक बार यह सूरज के सबसे पास होत है। खगोलविज्ञान में इसे पेरीहिलियन कहते हैं।

Advertisment

सारिका ने बताया कि इसके बाद 4 जुलाई को जब ये एक दूसरे से दूर होंगे तो यह दूरी 15 करोड़ 20 लाख 98 हजार 4 सौ 55 किमी होगी, इस घटना को अफीलियन कहते हैं। इसमें रोचक बात यह है सूरज के पास रहते हुये लगती है ठंड और दूर जाते ही लगती है गर्मी। मौसम में गर्मी या ठंड का होना पृथ्वी के अपने अक्ष पर झुके होकर घूमने के कारण होता है। झुकाव के कारण किसी समय पृथ्वी के जिस भाग पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ रही होती है वहां गर्मी पड़ती है और जहां किरणें तिरछी पड़ती है वहां ठंड महसूस होती है। इसके साथ ही वायु दाब, रेगिस्तान से आने वाली हवायें आदि तापमान को प्रभावित करते हैं।

bansal mp news bansal news today Hindi News Channel MP MP Breaking News Hindi MP Breaking News Today Hindi MP Live News Hindi mp news hindi bansal mp news today Perihelion On 4 Jan 2022 :
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें