Advertisment

Peacock : दो देशों का राष्ट्रीय पक्षी है मोर, जानिए घर में क्यों रखते हैं मोर पंख

Peacock : दो देशों का राष्ट्रीय पक्षी है मोर, जानिए घर में क्यों रखते हैं मोर पंख, Peacock is the national bird of two countries, know why peacock feathers are kept at home

author-image
Bansal News
Peacock : दो देशों का राष्ट्रीय पक्षी है मोर, जानिए घर में क्यों रखते हैं मोर पंख

Peacock प्रकृति के रंगों से सजे मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी 26 जनवरी 1963 को घोषित किया गया था। लेकिन क्या आ जानते हैं कि भारत के अलाव एक और ऐसा देश है, जिसने भी भारत की ही तरह मोर को अपने देश का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया हुआ है। दरअसल, प्रकृति द्वारा मोर पक्षी को सुंदरता ऐसा वरदान दिया है कि जिसे देखकर ही मन खुश हो जाया करता है। मोर के सिर पर लगी कलगी उसे पक्षियों के राजा के ताज जैसी सुंदरता प्रदान करता है। मोर पक्षी की यही सुंदरता देखते हुए भारत सरकार ने उसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया है। भारत के साथ ही हमारे पड़ोसी राज्य म्यांमार ने भी मोर को राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया है।

Advertisment

दरअसल, मोर के लिए भारतीय परंपरा के अनुसार समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही धार्मिक व पौराणिक मान्यताओं के तहत भी मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया था। इसके साथ ही मोर को सुंदरता और शिष्टता के रूप में भी देखा जाता है। भारत के लगभग हर हिस्से में इन पक्षियों को आसानी से देखा जा सकता है। प्रत्येक नागरिक मोर पक्षी के बारे में जानता है। यही कारण है कि इसे भारत में राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया। यहां बता दें कि मोर को 'फैसियानिडाई' परिवार का सदस्य माना जाता है। 'पावो क्रिस्टेटस' इसका वैज्ञानिक नाम है।

25 मार्च के दिन राष्ट्रीय मयूर दिवस मनाया जाता है। यदि किसी को नर और मादा मोर की पहचान करनी हो तो वह इस तरह कर सकता है। बता दें कि नर मोर के सिर पर बड़ी कलगी होती है तो वहीं मादा मोर के सिर पर छोटी कलगी होती है, इसी में अंतर करके नर-मादा मोर को आसानी से पहचाना जा सकता है। नर मोर की पूंछ पर जो रंगीन पंखे होते हैं, उनमें लगभग 940 मोर पंख होते हैं। बारिश के मौसम में जब मोर नाचता हो तो उसके पंख की सुंदरता देखते ही बनती है।

यदि बात करें मोर के खाने की तो मोर को सांप के लिए भोजन के रूप में गृहण करना काफी पसंद होता है। यदि मोर को कहीं सांप दिखाई दे जाए तो वे उसे कुछ ही देर में पकड़कर चट कर जाते हैं और आसनी से पचा लेते हैं। इसके साथ ही तोते की कही तरह मोर को मिर्ची खाना भी काफी पसंद है। छोटे कीड़े-मकोड़ों के लिए भी मोर अपना भोजन बनाता है। वह अनाज भी खाता है। ऐसी मान्यता है कि सांप मोर से इस कदर डरता है कि जिस घर में मोर पंख होता है, उस घर में सांप नहीं आते। वहीं मोर के पंख और सांप के बीच में दुश्मनी है इसलिए मोर का पंख घर में रखने से सांप घर में प्रवेश नहीं करता। राहू का दोष भी दूर होता है। घर में मोर का आना भी शुभ माना जाता है।

Advertisment
india national bird of Myanmar peacock national bird peacock peacock peacock feather in the house Peacock is the national bird of two countries
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें