PayCM CryPM : कांग्रेस ने शुरू किया नया अभियान! प्रियंका गांधी ने पीएम को बताया रोने वाला पीएम, जाने खबर

अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक नए कैंपेन की शुरुआत की है, जिसे उन्होंने PayCM CryPM नाम दिया।

PayCM CryPM : कांग्रेस ने शुरू किया नया अभियान! प्रियंका गांधी ने पीएम को बताया रोने वाला पीएम, जाने खबर

कर्नाटक।  PayCM CryPM इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर कर्नाटक विधानसभा चुनाव ( Karnataka Assembly Election) में सभी पार्टियों का अभियान शुरू हो गया है। जिसके साथ ही दो दिनों में PM की लगातार छह रैलियों के बाद अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक नए कैंपेन की शुरुआत की है, जिसे उन्होंने PayCM CryPM नाम दिया। बताया जा रहा है कि, पीएम को कांग्रेस ने रोने वाला सीएम बताया है।

सोशल मीडिया पर शुरू किया कैंपेन

आपको बताते चलें कि, सोशल मीडिया पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'CryPM' अभियान शुरू कर दिया है जिसमें क्यूआर कोड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे की तस्वीर लगाई है। उन्होंने प्रियंका गांधी का मोदी की आलोचना करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया। इससे पहले सितंबर 2022 में कांग्रेस ने कर्नाटक CM के खिलाफ PayCM कैंपेन चलाया था।

[video width="576" height="320" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2023/05/quA5cPijVMFr_Tsn.mp4"][/video]

पीएम है रोने वाला पीएम- प्रियंका गांधी

आपको बताते चलें कि, यहां पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीते दिनों रविवार को कर्नाटक के जमखंडी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए PM पर टिप्पणी की थी, जिस दौरान कहा था कि, मैंने पहला ऐसा PM देखा है, जो जनता के सामने आकर रोता है कि मुझे गाली दे रहे हैं। PM जनता का दुख सुनने के बजाय अपना दुखड़ा उनको सुनाते हैं। इसके अलावा कहा कि, प्रियंका ने कहा था कि मोदी जी को मेरे भाई से सीखना चाहिए। मेरा भाई कहता है कि मैं देश के लिए गाली क्या, गोली भी खाने को तैयार हूं। PM लिस्ट बनवाते हैं कि उन्हें 91 बार गालियां दी गईं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article