Patna Tripple Murder Case: दिल दहला देने वाली घटना उजागर, पत्नी-बेटी की हत्या कर खुद को लगाया मौत के हवाले…

Patna Murder Case: बिहार की राजधानी पटना से सनसनीखेज हत्या की खबर सामने आ रही है जहां पर एक व्यक्ति ने पहले दिनदहाड़े बेटी-पत्नी की गोली मारकर हत्या की उसके बाद खुद की कनपटी पर गोली तानकर आत्महत्या कर ली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानें क्या है पूरी घटना
आपको बताते चलें कि, यह दिल दहलाने वाली घटना गर्दनीबाग थाना के तहत पुलिस कॉलोनी के A ब्लॉक की बताई जा रही है। जहां पर आज गुरूवार को दोपहर में यह घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि, गोली चलाने वाला व्यक्ति जिसका नाम राजीव कुमार था जो बेरोजगार था। बताया जा रहा है कि,पहली पत्नी की मौत के बाद उसने मृतक मां-बेटी यानि अपनी साली प्रियंका भारती से शादी की थी। बाद में दोनों का तलाक हो गया था। प्रियंका सचिवालय में नौकरी करती थी। बेटी का नाम सारा उर्फ संस्कृति भारती था। वह पहली पत्नी से थी। प्रियंका अपनी मां के साथ रहती थी। संस्कृति भी इन्हीं के साथ रहती थी। लेकिन राजीव अपने पास रखना चाहता था। इसे लेकर ही दोनों के बीच विवाद हुआ था उसके बाद यह घटना सामने आई है।
कॉलोनी में ट्रिपल मर्डर की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों के बयान ले रही है। CCTV फुटेज को भी देखा जा रहा है। पता चला कि व्यक्ति की पहली पत्नी की किसी कारण से मृत्यु हो गई थी, इसके बाद उसकी शादी पत्नी की बहन के साथ कर दी गई: मानवजीत सिंह ढिल्लों, SSP, पटना,बिहार (1/2) pic.twitter.com/pd3QyKFGQm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2022
पटना पुलिस ने दी जानकारी
इस घटना पर SSP मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि, कॉलोनी में ट्रिपल मर्डर की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों के बयान ले रही है। CCTV फुटेज को भी देखा जा रहा है। पता चला कि व्यक्ति की पहली पत्नी की किसी कारण से मृत्यु हो गई थी, इसके बाद उसकी शादी पत्नी की बहन के साथ कर दी गई।
0 Comments