Pathan Movie : सांसद बोली, भगवा को जो भी अपमानित करेगा हम उसका मुंह तोड़ देंगे

Pathan Movie : सांसद बोली, भगवा को जो भी अपमानित करेगा हम उसका मुंह तोड़ देंगे

भोपाल। Pathan Movie पठान फिल्म में दीपिका पादुकोण द्वारा भगवा रंग की बिकनी पहनने के मामले में प्रदेश में विरोध के सुर बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते दिन गृह मंत्री द्वारा फिल्म के इस सीन को लेकर पहले ही चेतावनी दी जा चुकी है तो वहीं अब सांसद प्रज्ञा ठाकुर का भी बड़ा बयान सामने आया है। जहां उन्होंने कहा है कि भगवा को जो भी अपमानित करेगा हम उसका मुंह तोड़ देंगे।

आखिर क्या है मामला —

आपको बता दें शाखरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का गाना रिलीज हुआ। जिसमें दीपिका पादुकोण भगवा रंग की बिकनी में नजर आ रही हैं। इसे लेकर हिंदू ही नहीं बल्कि मुस्लिम समुदाय के लोग भी विरोध में उतर आए हैं। गुरुवार को इंदौर के मालवा मिल चौराहे पर शाहरुख खान के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। महिलाओं ने शाहरुख के पोस्टर पर चप्पलें मारीं, इसके बाद भाजपा युवा मोर्चा ने पुतला दहन कर विरोध जताया। ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी (AIMTC) भी फिल्म के विरोध में है। भोपाल में AIMTC के अध्यक्ष पीरजादा खुर्रम मियां चिश्ती ने कहा कि 24 घंटे के अंदर देशभर से उन्हें 400 से ज्यादा कॉल आए। कई लोग घर पर आए और पठान फिल्म को मुस्लिमों के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म में मुस्लिमों की भावनाओं को भड़काया गया है।

क्या कहना है साघवी का —
प्रज्ञा ठाकुर का कहना है कि भगवा रंग, सम्मान का, त्याग का, सूर्य का प्रतीक है। जिसने भी इसका अपमान किया है। उसका मुंह तोड़ दिया जाएगा। हमारे तिरंगे में भी भगवा रंग है। भगवा रंग सन्यासी और सनतनियों का रंग है। कहने की स्वतंत्रता तो रहीं है लेकिन हिंदुओं को कभी बोलने नहीं दिया। यह हमारे देश की विडंबमा रही है। कांग्रेस कभी भगवा को बेशर्म कहते हैं। पीएम के शासन के बाद हिंदु अपने आप को जीवित अवस्था में मानने लगे हैं। भगवा को अपना करने वाले को मुंह तोड़ जबाव देने के लिए तो ठीक मुंह तोड़ने की दम रखते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article