Delhi Spicejet News: उड़ान में देरी होने पर यात्रियों ने मचाया बवाल, सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो

पटना जाने वाली एक उड़ान में देरी होने पर यात्रियों ने शुक्रवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट के कर्मचारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

Delhi Spicejet News: उड़ान में देरी होने पर यात्रियों ने मचाया बवाल, सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो

नई दिल्ली। Delhi Spicejet News  इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर पटना जाने वाली एक उड़ान में देरी होने पर यात्रियों ने शुक्रवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट के कर्मचारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

सोशल मीडिया पर वायरल

राष्ट्रीय राजधानी से पटना जाने वाली उड़ान एसजी-8721 में काफी देर हो गई, जिससे गुस्साए यात्रियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया गया, जिसमें यात्री प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। विमानन कंपनी ने बयान में कहा कि यात्रियों को संशोधित प्रस्थान समय के बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया था।

https://twitter.com/i/status/1730555565670387873

Delhi Spicejet News, Delhi Flight, Delhi News, Patna Passengers

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article