Bilaspur CG Accident: तेज रफ्तार बस पलटी, मासूम बच्‍ची की मौत; 30 से ज्‍यादा यात्री घायल

Bilaspur CG Accident: तेज रफ्तार बस पलटी, मासूम की मौत; 30 से ज्‍यादा यात्री घायल, घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्‍पताल पहुंचाया गया

Bilaspur CG Accident: तेज रफ्तार बस पलटी, मासूम बच्‍ची की मौत; 30 से ज्‍यादा यात्री घायल

Bilaspur CG Accident: छत्‍तीसगढ़ के बिलासपुर में एक तेज रफ्तार  यात्री बस पलट गई। इस हादसे में एक मासूम बच्‍ची की मौत हो गई। वहीं 30 से ज्‍यादा यात्री घायल हो गए।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्‍पताल पहुंचाया गया। जहां घायलों का इलाज जारी है।


जानकारी के अनुसार बिलासपुर (Bilaspur CG Accident) के तोखा थाना इलाके में ओवर ब्रिज से अंधी रफ्तार से बस जा रही थी।

तभी अचानक से लालखदन ओवर ब्रिज पर बस अचानक से अनियंत्रित हो गई। बस के पलटते ही यात्री कुछ समझ पाते उससे पहले बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक बच्‍चे की मौत हो गई। वहीं 30 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए।

   कुछ समझ नहीं पाए यात्री

ओवर ब्रिज पर जैसे ही बस पलटी यात्रीगण (Bilaspur CG Accident) कुछ समझ नहीं पाए। हादसे के बाद ओवर ब्रिज पर चीख पुकार मच गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने घायलों की बस से बाहर निकाला। बस में 50 से ज्‍यादा लोग सवार थे।

ये खबर भी पढ़ें: IGI Airport Terminal-1: अगले दो महीने तक बंद रहेगा IGI एयरपोर्ट का टर्मिनल-1, अब यहां से उड़ान भरेंगी घरेलू फ्लाइट

   बस कंडक्‍टर का कटा पैर

बस हादसे के बाद बस पर खून के छींटे ही छींटे दिखाई दे रहे थे। हादसे के बाद सभी घायलों को अस्‍पताल भेजा गया है। वहीं बताया जा रहा है कि हादसे में बस कंडक्‍टर का पैर कट गया है।

हादसा इतना भीषण था कि अभी और कैजुअल्टी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article