Advertisment

Parshuram Jayanti 2023: जानापाव में ब्राहृमणों का महासम्मेलन, सीएम शिवराज होंगे शामिल

Parshuram Jayanti 2023: जानापाव में ब्राहृमणों का महासम्मेलन, सीएम शिवराज होंगे शामिल

author-image
Preeti Dwivedi
Parshuram Jayanti 2023: जानापाव में ब्राहृमणों का महासम्मेलन, सीएम शिवराज होंगे शामिल

इंदौर। Parshuram Jayanti 2023 आज परशुराम जयंती पर हर जगह कार्यक्रम हो रहे हैं। ऐसे में आज सीएम शिवराज सिंह CM Shivraj चौहान इंदौर के जानापाव Janapav में बड़ा आयोजन करने जा रहे हैं। यहां ब्राहृमण महासम्मेलन में वे शामिल होकर समाज को संबोधित करेंगे। चूंकि चुनावी साल है ऐसे में कहा जा रहा है कि प्रदेश के मुखिया हर वर्ग को साधने में लगे हैं।

Advertisment

Parshuram Jayanti 2023: परशुराम जयंती आज, गुफा मंदिर में भव्य आयोजन, आएंगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री

दोपहर 12 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम — Parshuram Jayanti 2023
आपको बता दें जानापाव भगवान परशुराम की जन्मस्थली मानी जाती है। ऐसे में सीएम शिवराज यहां ब्रहृमणों का विश्वास साधने की कोशिश करेंगे। यहां वे दोपहर 12 पहुंचेगे। इतना ही नहीं उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय समेत केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, ठाकुर भी मौजूद रहेंगे।

ये नेता होंगे मौजूद — Parshuram Jayanti 2023
भगवान परशुराम के अवतरण दिवस और अक्षय तृतीया पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय,केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते,पर्यटन संस्कृति और आध्यात्म विभाग की मंत्री उषा ठाकुर, यूपी के राज्यमंत्री सुनील भारद्वाज भराला,बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला,आईडीए के उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला भी जानापाव पहुंचेंगे।

Advertisment

Weekly Horoscope 24-30 April 2023: मिथुन राशि के पास आते-आते रुकेगा धन, क्या कहती है आपकी राशि

जानें जानापाव के बारे में —
आपको बता दें इंदौर से करीब 28 किमी दूर जानापाव भगवान परशुराम की जन्मस्थली है। आइए जानते हैं भगवान परशुराम की जन्म स्थली से जुड़ी कुछ कथाएं।

इंदौर की महू तहसील के हासलपुर गांव में महर्षि जमदग्रि की तपोभूमि तथा भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव स्थित है। ऐसी मान्यता है कि जानापाव में जन्म के बाद ही भगवान परशुराम शिक्षा ग्रहण करने कैलाश पर्वत चले गए थे। जहां उन्हें भगवान शंकर ने शस्त्र-शास्त्र का ज्ञान दिया था। अगर आप भी यहां जाना चाहते हैं तो आपको बता दें जानपाव पहुंचने के दो रास्ते हैं। पहला रास्ता पहाड़ाें के बीच से होकर जाता है, जबकि दूसरा पक्का मार्ग है।

Advertisment

Akshaye Tritiya 2023 : इस बार अक्षय तृतीया पर क्यों नहीं होंगी शादियां, जानें ज्योतिषीय कारण

कुंड से निकलती है ये नदियां
यहां की सबसे खास बात ये है कि जानापाव पहाड़ी से साढ़े सात नदियां निकली हैं। इनमें कुछ यमुना व कुछ नर्मदा में मिलती हैं। इतना ही नहीं यहां से चंबल, गंभीर, अंगरेड़ व सुमरिया नदियां व साढ़े तीन नदियां बिरम, चोरल, कारम व नेकेड़ेश्वरी निकलती हैं। जो करीब 740 किमी बहकर अंत में यमुनाजी में तथा साढ़े तीन नदिया नर्मदा में समाती हैं।

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया से पहले घर से निकाल फेंके ये चीजें, वरना द्वार से लौट जाएंगी मां लक्ष्मी!

Advertisment
MP Breaking News parshuram jayanti 2023 indore janapav mandir inodre news
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें