मुंबई। देश की स्टार बेडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल (SAINA NEHWAL BIOPIC) के जीवन पर बनने वाली बायोपिक लंबे समय से चर्चाओं में है। अभी तक कई बार सुर्खियों में रहने के बादभी इसकी रिलीज डेट को लेकर खुलासा नहीं किया गया था। अब मंगलवार को फिल्म का टीजर (teaser) लॉन्च किया गया है। इस टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट (release date) का भी ऐलान किया गया है। अब यह फिल्म 26 मार्च को सिनेमाघरों (cimena house) में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में साइना का किरदार बॉलिवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) निभाती नजर आएंगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
SAINA NEHWAL BIOPIC RELEASE DATE… #Saina – starring #ParineetiChopra essaying the part of renowned badminton player #SainaNehwal in the biopic – to release on 26 March 2021… Directed by Amole Gupte… Produced by Bhushan Kumar, Krishan Kumar, Sujay Jairaj and Rasesh Shah. pic.twitter.com/gvxm4YR56m
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 2, 2021
30 सेकेंड के इस टीजर में कोर्ट के विजुअल नजर आ रहे हैं। साथ ही इस टीजर के अंत में परिणीति की भी झलक दिखाई दे रही है। बता दें कि इस फिल्म के रिलीज को लेकर फैंस को लंबे समय से इंतजार था। बॉलिवुड में खिलाड़ियों की बायोपिक्स को काफी सफल माना जाता है। इससे पहले भी जिन खिलाड़ियों की बायोपिक बनी है वे काफी सफल फिल्में रही हैं। साथ ही लोगों को खूब लुभाया है। इससे पहले पहलवान फोगाट बहनों पर बनी फिल्म दंगल ने भी काफी व्यापार किया था।
मानव कौल बने हैं पुलेला गोपीचंद
इस फिल्म को अमोल गुप्ते ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में साइना की भूमिका में परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी। वहीं कोच पुलेला गोपीचंद का किरदार मानव कौल निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में परेश रावल भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे। बता दें कि इस फिल्म के लिए पहले श्रद्धा कपूर को चुना गया था। हालांकि बाद में किसी कारणवश श्रद्धा यह फिल्म नहीं कर पाईं। अब परिणीति इस में फिल्म में अपने अभिनय का परिचय देंगी। फिल्म के टीजर को सोशल मीडिया पर फैन्स ने पसंद किया है। वहीं कुछ लोगों ने इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर को ज्यादा अच्छी कास्ट बताया था। वहीं कुछ लोगों को परिणीति का काम भी पसंद आ रहा है।