Advertisment

Paralympics 2024: भारत को मिला 1 और सिल्वर, सचिन सरजेराव ने गोला फेंक में दिलाया मेडल, 21 हुई पदकों की संख्‍या

Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक में भारत के लिए 7वें दिन की शुरुआत सिल्वर मेडल के साथ हुई है। 4 सितंबर को भारतीय एथलीट सचिन सरजेराव

author-image
Aman jain
Paralympics 2024

Paralympics 2024

Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक में भारत के लिए 7वें दिन की शुरुआत सिल्वर मेडल के साथ हुई है। 4 सितंबर को भारतीय एथलीट सचिन सरजेराव ने पुरुषों की F46 गोला फेंक इवेंट में सिल्‍वर मेडल पर जीत पाई है। सचिन ने 16.32 मीटर तक गोला फेंक कर रजत पदक हासिल किया है। आपको बता दें कि सरजेराव केवल 0.06 मीटर की दूरी से गोल्ड मेडल जीतने से रह गए।

Advertisment

गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकें हैं सचिन

गोला फेंक के फाइनल में सचिन का पहला प्रयास 14.72 मीटर, दूसरा प्रयास 16.32 मीटर, तीसरा प्रयास 16.15 मीटर, चौथा प्रयास 16.31 मीटर, पांचवां प्रयास 16.03 मीटर और छठा (आखिरी) प्रयास 15.95 मीटर का रहा। उन्होंने 16.32 मीटर के थ्रो के साथ एरिया रिकॉर्ड भी बनाया।

यह भारत का पेरिस पैरालंपिक 2024 में 21वां पदक रहा है। सचिन ने 2023 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की शॉट पुट एफ46 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 16.21 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पदक अपने नाम किया था। उन्होंने 2024 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी भाग लिया था। इसमें उन्होंने गोल्‍ड मेडल जीता था।

यासेर का सर्वश्रेष्ठ प्रयास 14.21 मीटर का और रोहित का सर्वश्रेष्ठ प्रयास 14.10 मीटर का रहा। पैरा एथलेटिक्स स्पर्धाओं में एफ46 श्रेणी उन लोगों के लिए है जिनकी एक या दोनों हाथों की गतिविधि मामूली रूप से प्रभावित है या जिनके हाथ-पैर नहीं हैं। इन एथलीटों को कूल्हों और पैरों की ताकत से थ्रो करना होता है।

Advertisment

स्‍कूली दिनों में हो गई थी दुर्घटना

आपको बता दें कि सचिन महाराष्ट्र के सांगली जिले के रहने वाले है। सचिन स्कूली दिनों में एक दुर्घटना का शिकार हो गए थे, जिससे इन्‍होंने अपनी कोहनी की मांसपेशियां गंवा दी थी। डॉक्‍टरों को दिखाने और कई सर्जरी के बाद भी वह ठीक नहीं हो पाए।

सचिन बताते हैं कि उनका इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं रहा है। उन्हें काफी संघर्षों का भी सामना करना पड़ा है। सचिन की जिंदगी तब खराब हो गई जब 9 साल की उम्र में साइकिल से फिसलने के कारण उसका बायां हाथ टूट गया।

हाथ में काम करना बंद किया, लेकिन सचिन के हौसले बुलंद रहे। इसे ठीक होने में काफी वक्त लगा था। हालांकि, जब उनका फ्रैक्चर ठीक हुआ तो उन्हें एक अन्य बीमारी गैंगरीन से जूझना पड़ा। इससे उनका बायां हाथ चलना बंद हो गया।

Advertisment

हालांकि, इसके बावजूद सचिन ने हार नहीं मानी और इंजीनियरिंग के लिए पढ़ाई करते समय जैवलिन थ्रो में हिस्सा लेना जारी रखा। किसी प्रतियोगिता के दौरान कंधे में चोट की वजह से उन्हें जैवलिन थ्रो से खुद को हटाकर गोला फेंक में आना पड़ा।

यह भी पढ़ें- ये कार्ड दिखाएं: AIIMS और PGI में सीधे इलाज कराएं, 37 लाख से ज्‍यादा रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

हिमाचल प्रदेश में अयोग्य करार विधायकों को नहीं मिलेगी पेंशन, विधानसभा में पारित हुआ बिल

Advertisment
Sports News In Hindi Sports Hindi News silver medal sachin sarjerao khilari Paralympics 2024 Paralympics para olympics 2024 mens shot put medal tally india
Advertisment
चैनल से जुड़ें