Papua New Guinea Facts: पापुआ न्यू गिनी के चौंका देने वाले फैक्ट, यहां रात में नहीं होता नेता का स्वागत

पापुआ न्यू गिनी में रात में नेता का स्वागत नहीं होता है। पीएम मोदी के लिए यह रिवाज बदल दिया गया। जानिए पापुआ न्यू गिनी से जुड़े फैक्ट्स

Papua New Guinea Facts: पापुआ न्यू गिनी के चौंका देने वाले फैक्ट, यहां रात में नहीं होता नेता का स्वागत

Papua New Guinea Facts in Hindi: रविवार 19 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पापुआ न्यू गिनी पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। मेजबान देश के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने पीएम मोदी के पैर छुए। पीएम मोदी का यह स्वागत काफी खास था।

बता दें, पापुआ न्यू गिनी में रात के समय कभी भी किसी भी देश के नेता का स्वागत नहीं किया जाता है। लेकिन, पीएम मोदी के स्वागत के लिए यह रिवाज बदल दिया गया। आइए जानते हैं पापुआ न्यू गिनी से जुड़ी ऐसी ही कुछ और रोचक बातें:

1

पापुआ न्यू गिनी ओशनिया (प्रशांत महासागर के एक भाग) में स्थित एक हरा-भरा खूबसूरत द्वीपीय देश है। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। यहां मुख्य भूमि के साथ 600 नन्हें द्वीप एक आर्किपिलागो यानी द्वीपसमूह बनाते हैं। इस देश को संक्षेप में पीएनजी (PNG) कहा जाता है।

2

ऑस्ट्रेलिया के उत्तर में और इंडोनेशिया के पूर्व में स्थित पापुआ न्यू गिनी को सुन्दर जंगलों, जनजातियों और प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए जाना जाता है। इस द्वीप समूह में 850 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं, जो दुनिया के किसी एक देश मुश्किल से ही मिलती है। साथ ही, यहां लगभग 1000 संस्कृतियां हैं, जो पापुआ न्यू गिनी को एक बहु-सांस्कृतिक देश बनाता है।

3

पोर्ट मोरेस्बी पापुआ न्यू गिनी की राजधानी है। इस शहर को 1873 में राजधानी के रूप में स्थापित किया गया। यहां लगभग 3 लाख 60 हजार लोग रहते हैं। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बाहर यह दक्षिण प्रशांत का सबसे सबसे बड़ा शहर है।

4

हालांकि, पापुआ न्यू गिनी पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल का केवल 1 प्रतिशत कवर करता है। लेकिन, पूरी दुनिया की बायो-डायवर्सिटी यानी जैव विविधता का 5 प्रतिशत अकेले इस देश में पाया जाता है।

5

पापुआ न्यू गिनी में 20,000 से अधिक पौधों की प्रजातियां, प्रवाल की 800 प्रजातियां, मछलियों की 600 प्रजातियां और पक्षियों की 750 प्रजातियां मौजूद हैं।

6

पापुआ न्यू गिनी को पक्षियों का स्वर्ग कहा जाता है। यहां के लोग पैराडाइसीडे नामक पक्षी को पवित्र मानते हैं। दुर्भाग्य से अवैध शिकार और व्यापार के कारण यह पक्षी खतरे में है।

7

इस देश में दुनिया के दुर्लभ जहरीले पक्षी पाए जाते हैं। पिटोहुई यहां का एक मूल पक्षी है। काले और शाहबलूत पंखों वाला मध्यम आकार यह पक्षी अपने पंख, स्किन और अन्य अंगों से जहर उगलता है। हालांकि, अत्यधिक शिकार के कारण यह अब एनडैन्जर्ड होता जा रहा है।

8

तांबा और सोना पापुआ न्यू गिनी द्वीप के मुख्य खनिज संसाधन हैं। माना जाता है कि इस द्वीप के तेम्बागपुरा में दुनिया में सोना का सबसे सघन जमाव है।

9

पापुआ न्यू गिनी भूमध्य रेखा के पास ऑस्ट्रेलिया के 160 किमी उत्तर में स्थित है। यहां उष्णकटिबंधीय जलवायु मिलती है, लेकिन फिर यहां की पहाड़ों पर बर्फ जमी रहती है। अमेजन और कांगो के बाद, पापुआ न्यू गिनी दुनिया के तीसरा सबसे बड़ा वर्षावन है। यह वर्षावन लगभग 2 लाख 88 हजार वर्ग किमी को कवर करता है।

10

पापुआ न्यू गिनी में पेड़ रहने वाले कंगारू पाए जाते हैं। यह सुनहरे रंग का होता है, जो टोरिकेली पर्वत के इलाके में पाया जाता है। अवैध शिकार और व्यापर के कारण इनकी संख्या भी कम हो गई है।

ये भी पढ़ें:

Mumbai: यंग एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की मौत, वाशरूम में मिली बॉडी

Mumbai Trans Harbor Link: देश को जल्द मिलेंगी सबसे लंबे समुद्री ब्रिज की सौगात, लोगों को ट्रैफिक से मिलेगा छुटकारा

Reliance Foundation Scholarship: अगले 10 वर्षों के दौरान 50 हजार छात्रवृत्तियां देगी कंपनी, कही ये बात

23 May Ka Rashifal: इन्हें प्रेम संबंध में मिलेगी सफलता, गाय को हरा चारा खिलाने से होगा लाभ

IPL 2023 Playoffs: 23 मई से शुरू हो रही ट्रॉफी की जंग, जानिए कब-कब होंगे मैच

Papua New Guinea Facts, Papua New Guinea Facts in Hindi, पापुआ न्यू गिनी फैक्ट, पापुआ न्यू गिनी फैक्ट इन हिंदी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article