Advertisment

What is Pager Device: क्या होता है पेजर? जिसके फटने से गई काफी लोगों की जान; जानें कैसे करता है ये काम

What is Pager Device: बीते दिन मंगलवार को हिजबुल्लाह के ठिकानों पर पेजर फट गया। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ये पेजर होता क्या है?

author-image
aman sharma
What is Pager Device

Paper is a very old communication equipment There are three types of them one-to-one pager two-way pager and voice pager Hindi News

What is Pager Device: बीते दिन मंगलवार 17 सितंबर को दोपहर में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर पेजर फट गया। यह विस्फोट इतना भयानक था कि हिजबुल्लाह को समझ नहीं आया कि आखिर यह हुआ क्या है। लेबनान में जो भी व्यक्ति इस पेजर का इस्तेमाल कर रहा था, उसे या तो अपनी जान गंवानी पड़ी या फिर घायल हो गया। बता दें कि, पेजर का आविष्कार एक रोमानियाई यहूदी परिवार में जन्में इरविंग अल ग्रास ने किया था।

Advertisment

ग्रास का जन्म कनाडा के टोरंटो में हुआ था, लेकिन उनका बाकी का समय अमेरिका के ओहियो राज्य में ही बीता था। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ये पेजर होता क्या है और कैसे काम करता है।

क्या होता है पेजर?

What is Pager Device

बता दें कि पेजर एक बहुत पुराना कम्युनिकेशन (communication) इक्विपमेंट है, जिसे बीपर या ब्लीपर के नाम से भी जाना जाता है। यह एक छोटा सा डिवाइस है, जो कि रेडियो सिग्नल (Radio Signal) के माध्यम से टेक्स्ट मैसेज को रिसीव करता है।

90 के दशक में इसका इस्तेमाल इतना आम नहीं था, उस समय इस पेजर का यूज सिर्फ डॉक्टर, बिजनेसमैन और इमरजेंसी में किया जाता था। इसकी खासियत यह थी कि इसे किसी भी नेटवर्क से कनेक्ट करने की जरूरत नहीं होती है, यह सिर्फ रेडियो सिग्नल पर कार्य करता है।

Advertisment
कैसे करता है पेजर काम?

What is Pager Device

लेबनान में हजारों लोगों को घायल करने वाला पेजर एक रेडियो ट्रांसमीटर (Radio Transmeter) की तरह कार्य करता है। जब किसी को मैसेज भेजना होता है, तो वह मैसेज एक पेजर स्टेशन को भेजा जाता है।

पेजर स्टेशन इस मैसेज को रेडियो वेव्स के माध्यम से दूसरे पेजर तक पहुंचा देता है। जैसे ही पेजर पर यह मैसेज पहुंचता है, तो वह बीप करके या वाइब्रेट करके नोटिफिकेशन देता है।

कितनी तरह के होते हैं ये पेजर?

What is Pager Device

बता दें कि ये पेजर तीन प्रकार के होते हैं, जिसमें वन-टू-वन पेजर, टू-वे-पेजर और वॉयस पेजर शामिल है। वन-वे पेजर में सिर्फ मैसेज को रिसीव किया जा सकता है, लेकिन किसी भी तरह का कोई जवाब नहीं भेजा जा सकता।

Advertisment

वहीं, टू-वे पेज में मैसेज रिसीव करने के साथ ही मैसेज को दूसरे पेजर पर भेज भी सकते हैं। वहीं, वॉयस पेजर पर वॉयस भी रिसीव नहीं कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Infinix New Phone: इंफिनिक्स आज लॉन्च करेगा 108MP वाला धांसू फोन, वायरलेस चार्जिंग करेगा सपोर्ट; मिलेगी इतनी बड़ी बैटरी

ये भी पढ़ें- बिजली लाइनों की होगी शिफ्टिंग: आज भोपाल के कई इलाकों में 2 से 5 घंटे तक रहेगा शटडाउन, देखें शेड्यूल

Advertisment
पेजर Pagers explode Pager security Pager privacy Pager hacking Pager Blast in Lebanon Pager lebanon Hezbollah
Advertisment
चैनल से जुड़ें