Paparazzi: कौन होते हैं पैपराजी, जिनसे विराट और अनुष्का ने की है गुजारिश, ना लें बेटी की फोटो

Paparazzi: क्या है पैपराजी, जिनसे विराट और अनुष्का ने बेटी की फोटो नहीं खींचने की गुजारिश की हैPaparazzi: What is the paparazzi that Virat and Anushka have requested not to take a photo of their daughter

Paparazzi: कौन होते हैं पैपराजी, जिनसे विराट और अनुष्का ने की है गुजारिश, ना लें बेटी की फोटो

Image source-@imVkohli

नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्रिटी की हर छोटी-बड़ी खबरों को हम देखना और सुनना पसंद करते हैं। उनके डेली लाइफ में क्या चल रहा है। वो कहां जा रहे है। क्या खा रहे हैं और किससे मिल रहे हैं ये सारी चीजे हमें देखना अच्छा लगता है। लेकिन क्या आपको पाता कि जो लोग इन चीजों को हमें दिखाते हैं उन्हें क्या कहते हैं? उन्हें कहते हैं पैपराजी (Paparazzi)।

इन्हें घुसपैठिया तक बुलाया जाता है
ज्यादातर पैपराजी आपको मुंबई में देखने को मिलते हैं। वो फिल्मी स्टारों के लाइफस्टाइल, रेस्तरां, जिम, मूवी थिएटर और एयरपोर्ट की तस्वीरें हमें देखाते हैं। इन्ही लोगों के कारण हम बॉलीवुड सितारों के निजी जीवन में झांक पाते हैं। हालांकि इनके बारे में बहुत कुछ कहा जाता है। लोग इन्हें घुसपैठिये तक बुलाते हैं। कई बार तो इनके साथ बदसलूकी तक की जाती है। लेकिन फिर भी इनके द्वारा खींचे गए फोटो के दम पर ही हम देख पाते हैं कि हमारे चहेते सितारे क्या पहनते हैं, कहां पार्टी करते हैं।

सितारे भी इन्हें नहीं करते अनदेखा
पैपराजी से सितारे भले ही प्यार करें या नफरत करें लेकिन ये तय कि उन्हें अनदेखा नहीं कर सकते। क्योंकि इनके कारण कई सेलेब्स मशहूर भी होते हैं। इनके द्वारा खींचे गए फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। पहले जहां हम स्टार्स को बस बड़े पर्दे पर या मैगजीन के कवर पेज पर देखा करते थे। अब हम उन्हें पैपराजी के कारण ही एयरपोर्ट लुक, जिम लुक, पार्टी लुक आदि में भी देख पाते हैं।

पैपराजी का काम नहीं है आसान
पैपराजी बनना कोई आसान काम नहीं है। इन्हें सातों दिन, 24 घंटे, काम पर लगे रहना पड़ता है। चाहे ठंड हो या बरसात। इन्हें तो बस तस्वीरें उतारनी होती हैं। इस फिल्ड में कंपटीशन भी बहुत है। सोशल मीडिया ने इनके काम को और मुश्किल कर दिया है। क्योंकि जिसकी तस्वीर सबसे पहले सोशल मीडिया पे आ गई उसे ही प्रमुख माना जाता है। बाकी लोगों का मेहनत बेकार जाता है। यही कारण है कि पैपराजी करने वाले लोगों को हमेशा काम के मोड में रहना पड़ता है। उन्हें सबसे तेज रहने के लिए हमेशा दौड़ लगाना पड़ता है।

ये काम भी पैपराजी ही करते हैं।
मालूम हो कि, इस फिल्ड में कंपटीशन बढ़ जाने के कारण आज पैपराजी करने वाले लोगों को ना सिर्फ सेलेब्स के फोटो क्लिक करने पड़ते हैं। बल्कि अब उन्हें उनसे जुड़ी स्टोरी को भी करना पड़ता है। उनके वीडियो भी बनाने पड़ते हैं और उनका पीछा करना, नेटवर्क बनाना ये सारी चीजें भी उन्हें ही करनी पड़ती हैं। यही कारण है कि विराट और अनुष्का ने इन पैपराजियों से गुजारिश की है कि वो उनकी नन्ही परी की तस्वीरें ना खीचें और साथ ही उनके प्राइवेसी का भी सम्मान करें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article