/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/mp-panna.jpg)
पन्ना। Panna Tiger Reserve बीते दिनों बाघों की मौते के लिए ज्यादा चर्चा में panna news रहे पन्ना से एक बड़ी खुशखबरी आई है। mp news जहां सुपर मॉम की बेटी यानि बाघिन P-151 ने 4 शावकों को जन्म दिया है। शुक्रवार को मिली इस सुखद खबर से वन विभाग के साथ खुशी की लहर है। आपको बता दें यहां बाघिन तीसरी पीढ़ी की बाघिनों में से एक है। जिसने इन चार शावकों को जन्म दिया है।
टाइगर स्टेट में खुशखबरी, सुपर मॉम बाघिन की बेटी - Panna Tiger Reserve
आपको बता दें देश के टाइगर स्टेट मप्र के पन्ना टाइगर रिजर्व में शुक्रवार को ये शावक पहली बार नए साल में नजर आए हैं। आपको बता दें कि पन्ना की रानी कही जाने वाली बाघिन टी-1 की दो दिन पहले मौत हो गई थी। जो एक बहुत बड़ी छती मानी जा रही थी। जिसके बाद अब उसकी बेटी बाघिन पी-151 ने 4 शावकों को जन्म देकर कुछ हद तक इसकी पूर्ति की है। पन्ना की मदर आफ पन्ना टाइगर यहां की पहली बाघिन थी।
प्रबंधन ने दी जानकारी — Panna Tiger Reserve
आपको बता दें इसे लेकर पीटीआर प्रबंधन द्वारा एक वीडियो जारी कर जानकारी दी गई है। जिसमें उन्होंने बताया है कि बाघिन पी-151 अपने 4 शावकों के साथ नजर आई है। गौरतल​ब है कि यहां रोजाना कई सैलानी सफारी का लुफ्त उठाने आते हैं। बीते रोज टाइगर रिजर्व में सफारी के लिए पहुंचे कुछ इसी तरह के सैलानियों ने यह वीडियो अपने कैमरे में कैद किया है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us