Panchayat Upchunav MP: पंचायत उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 11 सितंबर को वोटिंग, 5344 पंच, 34 सरपंच पद के लिए होंगे चुनाव

Panchayat Upchunav MP: एमपी में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 11 सितंबर को होगी वोटिंग, 5344 पंच, 34 सरपंच पद के लिए होंगे चुनाव

Panchayat Upchunav MP: पंचायत उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 11 सितंबर को वोटिंग, 5344 पंच, 34 सरपंच पद के लिए होंगे चुनाव

Panchayat Upchunav MP: मध्य प्रदेश में अब विधानसभा चुनाव के बाद अब पंचायत चुनाव के लिए भी उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की गई है. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों के उप निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. उप निर्वाचन के लिये मतदान 11 सितंबर 2024 को होगा.

उपचुनाव के लिए ये हैं प्रमुख तारीख

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग अभिषेक सिंह ने जानकारी दी है कि त्रि-स्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों के उप निर्वाचन के लिये निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन तथा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का कार्य 21 अगस्त से शुरू होगा. नाम निर्देशन पत्र 28 अगस्त तक लिये जायेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 29 अगस्त को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की तारीख 31 अगस्त है। इसी दिन निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन भी किया जायेगा। त्रि-स्तरीय पंचायतों में मतदान सुबह 7 से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। नगरीय निकायों में मतदान सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा।

इस दिन आएंगे नतीजे

पंच पद के लिये मतगणना, मतदान समाप्ति के तुरंत बाद की जाएगी। सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य के लिये ईवीएम से की जाने वाली मतगणना विकासखण्ड मुख्यालय पर 15 सितम्बर को सुबह 8 बजे से होगी। परिणाम भी 15 सितंबर को ही घोषित किये जायेंगे।

नगरीय निकायों में मतगणना एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा 13 सितंबर को सुबह 9 बजे से होगी। उप निर्वाचन में 5344 पंच, 34 सरपंच और 4 जनपद पंचायत सदस्य के लिये मतदान होगा। इसी तरह नगरीय निकायों में 13 पार्षदों के लिये मतदान होगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article