Panchak May 2024: शुरू हुआ पंचकों का साया, अग्नि पंचक से रहें सावधान, इस दिन होंगे खत्म

Panchak May 2024: मई में अग्नि पंचक ​कब से शुरू हो रहे हैं। इनकी समाप्ति कब होगी। इस दौरान क्या करना चाहिए क्या नहीं।

Panchak

Panchak

Panchak May 2024: मई का महीना शुरू होते ही ग्रहों की चाल बदलना भी शुरू हो गई है। बुध वक्री (Budh Vakri) हो चुके हैं मंगल (Mangal Gochar 2024) की भी चाल बदल गई है। ऐसे में अगर आप भी कोई शुभ काम करने की सोच रहे हैं आपको बता दें अगले पांच दिन आपके लिए अच्छे नहीं हैं।

शुभ काम के लिए कई मुहूर्तों को देखा जाता है। ऐसे में यदि आप भी अगले पांच दिनों में काई खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको कुछ दिन का इंतजार करना होगा। जानते हैं इसके पीछे आखिर कारण क्या है।

पंचकों में नहीं होते ये काम

आपको बता दें पंचकों में किसी भी तरह के शुभ काम और खरीदारी करना शुभ नहीं माना जाता है। पांच दिनों में लकड़ी का काम, पलंग बुनवाई आदि बनवाना वर्जित है। ऐसे में यदि आप भी मुंडन आदि करवाने की सोच रहे हैं तो आपको रुक जाना होगा।

मई में पंचक कब से हैं

लाला राम स्वरूप पंचांग के अनुसार मई महीने में पंचकों की शुरुआत आज से हो रही है। आज गुरुवार को पंचक सुबह 11:42 बजे से हो गई है। जो पांच दिन तक चलेंगे।

मई में पंचक कब समाप्त होंगे

ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार आज 2 मई गुरुवार से हो गई है। जो पांच दिन चलेंगे। इसकी समाप्ति 6 मई सोमवार को होगी। इस दौरान आपको मुंडन, गृह प्रवेश आदि कार्य वर्जित होंगे।

किसे कहते हैं पंचक

नक्षत्र कई तरह के होते हैं। इनमें से कुछ शुभ और कुछ अशुभ होते हैं। अशुभ नक्षत्रों होते हैं उनमें शुभ काम करना वर्जित होता है। ज्योतिषीय गणना में जब धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद एवं रेवती समेत पांच नक्षत्र (Panchak Nakshatra) एक साथ आते हैं तो इसकी युति यानी इन सभी का एकसाथ होता अशुभ माना जाता है। नक्षत्रों की इस स्थिति को ही पंचक कहते हैं।

अग्नि पंचक किसे कहते हैं

ज्योतिष में पंचकों का बड़ा महत्व होता है। पंचक जब जिस दिन से शुरू होते हैं उस दिन से उसकी शुरुआत होती है उसके आधार पर उसका नाम करण होता है। इस बार पंचकों की शुरुआत गुरुवार से हुई है। जब पंचक गुरुवार से शुरू होते हैं तो वे अग्नि पंचक (Agni Panchak 2024 May) कहलाते हैं।

पंचकों में क्या नहीं करते

पंचक में लकड़ी या लकड़ी का सामान घर नहीं लाना चाहिए। इस दौरान चारपाई बुनवाना भी वर्जित माना गया है। ऐसा माना जाता है पंचकों में कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए।  इस दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा करना वर्जित है। साथ ही घर को भी इस दौरान रंगरोगन और पेंट नहीं कराना चाहिए।

जून में कब से शुरू होंगे पंचक

मई में पंचकों की समाप्ति के बाद अगले महीने यानी जून में पंचकों (June Panchak 2024) की शुरुआत महीने के अंत में होगी। इस महीने 25 जून से पंचक शुरू होंगे जो 30 जून को समाप्त होंगे। इस दौरान भी शुभ काम वर्जित होंगे।

यह भी पढ़ें: गर्मियों में पक्षियों को आकर्षित करते हैं ये Plants, घर के Garden में जरूर लगाएं

May Grah Gochar: दूर होने वाला है प्रमोशन का टेंशन, सूर्य, बुध, गुरु, मंगल और शुक्र, इन चार राशियों को करेंगे मालामाल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article