Panchak June 2024: कल से कहीं आप भी तो नहीं करने वाले ये काम, गंभीर हो सकते हैं परिणाम! 30 जून तक रहें सतर्क

Panchak June 2024: कल से कहीं आप भी तो नहीं करने वाले ये काम, गंभीर हो सकते हैं परिणाम, 30 जून तक रहें सतर्क You should not do these things from 25 june be cautious till June 30 june 2024 astrology hindi news pds

Panchak June 2024: कल से कहीं आप भी तो नहीं करने वाले ये काम, गंभीर हो सकते हैं परिणाम! 30 जून तक रहें सतर्क

Panchak June 2024: एक सप्ताह के बाद नया महीना जुलाई (July 2024) शुरू होने वाला है। लेकिन इसकी समाप्ति पंचकों के साथ होगी। जी हां साढ़े चार नक्षत्रों का विशेष योग के साथ जून का आखिरी सप्ताह पंचकों (June Panchak 2024) में बीतेगा।

22 दिन में दूसरी बार पंचक (Panchak in June 2024) फिरकी मार रहे हैं। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि जून में दूसरी बार पंचक कब से हैं। साथ ही पंचकों में क्या करना चाहिए, क्या नहीं (Do and Donts in Panchak)  तो चलिए जानते हैं पंडित रामगोविंद शास्त्री से।

जून 2024 पंचक

हिन्दू वैदिक पंचांग के अनुसार, जून माह में दो बार पंचक बताए गए हैं। एक पंचक बीत चुके हैं। इसके बाद दूसरी बार पंचकों की शुरुआत 26 जून 2024 मंगलवार की देर रात मध्य रात्रि 01:49 यानी बुधवार के दिन से हो रही है।

इसकी समाप्ति 30 जून 2024, रविवार की सुबह 07:34 पर होगी। ज्योतिषार्य के अनुसार इन पांच दिनों में कुछ विशेष कामों की करने की मनाही है। यानी इस दौरान पांच काम है जो आपको नहीं करना हैं।

जुलाई में पंचक कब आएंगे पंचक

आपको बता दें अंग्रेजी कैलेंडर (Calender 2024) के अनुसार अगले महीने जुलाई में और हिन्दू पंचांग (Hindu Panchak 2024) के अनुसार सावन के महीने में पंचकों की शुरुआत 23 जुलाई 2024 से होगी। जो 27 जुलाई 2024 तक चलेंगे।

पंचक कितने प्रकार के होते हैं

पंचक मुख्य रूप से पांच तरह के होते है। ​इसमें रोग पंचक, राज पंचक, अग्नि पंचक, चोर पंचक, मृत्यु पंचक शामिल हैं।

पंचकों में क्या नहीं करना चाहिए

ज्योतिष के अनुसार पंचकों (What Dont in Panchak) में लकड़ी या लकड़ी का सामान घर लाना वर्जित है।

इस दौरान चारपाई बुनवाना अच्छा नहीं माना जाता है। पंचकों में दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए। दक्षिण दिशा यमराज की दिशा मानी जाताी है। इस दौरान घर को रंगरोगन और पेंट नहीं कराना चाहिए।

क्या होते हैं राज पंचक

हिन्दू ज्योतिष के अनुसार जब पंचकों की शुरुआत बुधवार से होती है तो इसे राज पंचक (Raj Panchak in June 2024)  कहते हैं।

इस बार जून में दूसरी बार पंचकों की शुरुआत मंगलवार की देर रात यानी बुधवार से हो रही है इसलिए इसे राज पंचक कह रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

Mulank Numerology: इन मूलांक वालों के लिए बेहद खास होगा जुलाई का महीना, मिलेगा शुभ समाचार, लेकर आएगा बड़ी खुशी

Surya Ardra Nakshatra: झमाझम बारिश के लिए हो जाएं तैयार, सूर्य की मेहरबानी बरसेंगे मेघ, इतने दिन नॉन स्टॉप बरसात!

July Vivah Muhurat 2024: जुलाई में विवाह के केवल 4 शुभ-मुहूर्त-लग्न, अभी चूके तो चार महीने बाद बजेगी शहनाई

Shani Vakri 2024: जुलाई में इस दिन से फिरकी मारेंगे शनि, होगा बड़ा फेरबदल, क्या आप पर भारी पड़ेगी उल्टी चाल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article