Panch Grahi Yog 2023: पंचग्रही योग क्या है? 12 साल बाद बन रहा है ये योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Panch Grahi Yog 2023: पंचग्रही योग क्या है? 12 साल बाद बन रहा है ये योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत panch-grahi-yog-2023-what-is-panchgrahi-yoga-this-yoga-is-being-formed-after-12-years-luck-of-these-zodiac-signs-will-shine-pds

Panch Grahi Yog 2023: सावधान बन गया पंचग्रही योग, पांच ग्रह वक्री, चार ग्रह मार्गी, क्या होगा आप पर असर

नई दिल्ली। Panch Grahi Yog 2023: हिन्दू धर्म में ज्योतिषीय गणनाएं ग्रहों के लिए सबसे खास माने जाने वाले नवग्रहों में एक बार फिर बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। जी हां और इस बार का गोचर बेहद खास होने वाला है। जी हां ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 19 अप्रैल को 12 साल बाद ग्रहों की ऐसी स्थिति निर्मित हो रही है जब एक राशि में पांच ग्रहों का मिलन होने जा रहा है।

Surya Gochar 2023: सूर्य गोचर का इस एक राशि पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर, बेहद सावधान रहने की जरूरत

क्या होता है पंचग्रही योग — Panch Grahi Yog 2023: what is Panch Grahi Yog 
ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार जब एक राशि में कई ग्रह एक साथ आ जाते हैं तो ये योग बनते हैं। यदि एक राशि में तीन ग्रह आएंगे तो त्रिग्रही योग, चार ग्रह आते हैं तो चतुग्रही योग और पांच ग्रह आने पर पंच ग्रही योग बनता है।

मेष राशि में बन रहा है पंच ग्रही योग — Panch Grahi Yog 2023 In Mesh Rashi 
आपको बता दें इस बार मेष राशि में पंच ग्रही योग बनने जा रहा है। जी हां मेष राशि में राहु और बुध पहले से विद्यमान हैं। तो वहीं इसमें सूर्य, गुरू और चंद्रमा के भी आ जाने पर पंच ग्रही होने जा रहा है।

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर केवल सोना ही नहीं, बल्कि ये चीजें खरीदने से भी आता है गुडलक

12 साल बाद बनने जा रहा है योग — Panch Grahi Yog 2023 After 12 years 
ज्योतिषीय गणना के अनुसार पूरे नौ ग्रहों में गुरू ऐसा ग्रह है जो 12 साल में एक बार अपनी राशि बदलता है। यानि मेष राशि में गुरू 12 साल बाद एक बार फिर से प्रवेश करने जा रहा है।

14 अप्रैल को सूर्यकरेंगे परिव​र्तन — Surya Gochar 2023 
आपको बता दें 14 अप्रैल यानि शुक्रवार को सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। रात 2:30 मिनट पर सूर्य का ये गोचर होगा। ये करीब 30 दिन तक इस राशि में रहेंगे।

Akshaye Tritiya 2023 : इस बार अक्षय तृतीया पर नहीं बजेगी शहनाई, अबूझ मुहूर्त होने के बाद भी नहीं कर पाएंगे शादी, पंडितों ने बताया बड़ा कारण

राहु और बुध पहले से मौजूद — Rahu-Budh In Mesh 2023 
राहु और बुध ग्रह पहले से ही मेष राशि में विराजमान हैं। ज्योतिषाचार्यों बुध ग्रह मेष राशि में ही कुछ दिन वक्री हो जाएंगे।

19 अप्रैल को चंद्र करेंगे प्रवेश — Chandra Gochar In Mesh 2023 
आपको बता दें 14 अप्रैल को सूर्य के गोचर के 5 दिन बाद चंद्र, गुरू का गोचर होगा। इस दिन रात में करीब 11:30 बजे ये गोचर होगा। इसके ढाई दिन बाद चंद्र एक बार फिर राशि बदलेंगे। आपको बता दें चंद्रमा ढाई दिन तक एक राशि में रहते हैं।

राशियों पर असर — Panch Grahi Yog 2023: Effect 
ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार जिन जातकों की कुंडली गुरू स्वराशि में हैं। उन्हें जीवन में गुरू के प्रभाव के चलते ज्ञान और वर्चस्व की वृद्धि होगी। चौथे, आठवें और 12 भाव में हैं। उनके लिए ये गोचर कष्टकारी रहेगा। स्वराशि का और उच्च राशि का यानि कर्क वालों के लिए इस गोचर का श्रेष्ठ शुभ फल रहेगा। बाकी के सामान्य रहेगा।

बनेगा बुधादित्य योग — Budhaditya Yog 2023 
जब बुध के साथ सूर्य आ जाता है तो इस स्थिति को बुधादित्य योग कहते हैं। यह योग एक बार फिर से बनने जा रहा है। मेष में पहले से ही बुध विराजमान हैं। इसके बाद 14 अप्रैल को सूर्य के इसके साथ आ जाने पर बुधादित्य योग बन जाएगा।

इन राशियों के लिए होगा शुभ —
ग्रहों के इस विशेष पंच ग्रही योग से मेष, कर्क, कन्या, धनु, मिथुन, सिंह राशि वालों को ये गोचर बेहद शुभ फल देने वाला होगा। इन्हें कामों में सफलता मिलेगी। रुके हुए काम पूरा होने के संकेत है। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। छात्रों के लिए अच्‍छा समय है। कार्यस्थल पर अप्रत्याशित आर्थिक लाभ और पदोन्नति मिलने के योग हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article