Advertisment

Pan Aadhaar Link: अब इस तारीख तक कर सकते हैं पैन कार्ड को आधार से लिंक, जानें क्या है नई डेडलाइन

Pan Aadhaar Link: अब इस तारीख तक कर सकते हैं पैन कार्ड को आधार से लिंक, जानें क्या है नई डेडलाइनPan Aadhaar Link: Now till this date you can link PAN card with Aadhaar, know what is the new deadline

author-image
Bansal News
Pan Aadhaar Link: अब इस तारीख तक कर सकते हैं पैन कार्ड को आधार से लिंक, जानें क्या है नई डेडलाइन

नई दिल्ली। आधार और पैन कार्ड को लिंक करने की आखिरी तारीख को अब सरकार ने बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया है। बता दें कि इससे पहले पैन कार्ड को आधार से लिंक करवाने की आखरी तारीख 30 सितंबर रखी गई थी। वहीं सरकार ने शुक्रवार को पैन को बायोमेट्रिक आईडी आधार से जोड़ने की समयसीमा छह महीने बढ़ाकर 31 मार्च 2022 कर दी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से विभिन्न हितधारकों के सामने आ रही समस्या को ध्यान में रखते हुए समयसीमा बढ़ा दी गयी है जिससे अनुपालन में आसानी होगी। सीबीडीटी ने कहा, 'पैन को आधार से जोड़ने के लिए आयकर विभाग को आधार संख्या की सूचना देने की समयसीमा 30 सितंबर, 2021 से बढ़ाकर 31 मार्च, 2022 कर दी गयी है।' साथ ही, आयकर अधिनियम के तहत जुर्माने की कार्यवाही पूरी करने की आखिरी तारीख भी 30 सितंबर, 2021 से बढ़ाकर 31 मार्च, 2022 कर दी गयी है। इसके अलावा, बेनामी संपत्ति लेनदेन रोकथाम अधिनियम, 1988 के तहत न्याय निर्णायक प्राधिकरण द्वारा नोटिस जारी करने और आदेश पारित करने की समयसीमा भी मार्च 2022 तक बढ़ा दी गयी है।

Advertisment

इस तारीख के बाद बेकार हो जाएगा पैन कार्ड
इनकम टैक्स विभाग के मुताबिक यदि आपने 31 मार्च तक पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया तो आपके पैन कार्ड को इनवैलिड कर दिया जाएगा। इसके अलावा यदि आपका आधार और पैन कार्ड सही समय पर लिंक नहीं होता है तो आप किसी भी तरह का फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन करते समय पेन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इसके अलवा 31 मार्च तक अगर आपने अपने अपने पैन को आधार से लिंक नहीं किया तो आपको 10 हजार तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। बता दें कि भले ही सरकार ने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया हो लेकिन आप अब घर बैठे ही अपने आधार को पैन से लिंक कर सकते हैं। पैन कार्ड लिंक के स्टेटस को आप www.incometaxgov.in पर लॉगइन करके चेक कर सकते हैं। इस साइट में जाकर आप अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं। साथ ही अपने पैन कार्ड के स्टेटस को भी चेक कर सकते हैं।

इस तरह करें लिंक
– सबसे पहले इनकम टैक्स की ऑफिशल साइट incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं. वहां से Link Aadhaar पर क्लिक करें।
– फिर Click here पर क्लिक करें. नीचे दिए बॉक्स में पैन, आधार नंबर, अपना नाम और दिया हुआ कैप्चा टाइप करें।
– सभी बॉक्स को भरने के बाद Link Aadhar पर क्लिक कर दें।
SMS के जरिए भी करवा सकते हैं लिंक
पैन कार्ड को आधार कार्ड से आप SMS भेजकर भी लिंक करवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से UIDPAN 12-digit Aadhaar 10-digit PAN को टाइप करना होगा। वहीं इस SMS को आपको 567678 या 561561 पर भेजना होगा।

Pradesh Breaking Hindi link Pradesh Breaking Hindi panadharlinklastdate Pan-Aadhaar link Pan-Aadhaar pan card pan and aadhar MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi MP Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya lastdate last Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Hindi Business News Updates Date business latest updates business latest news ADHARPAN LINK ADHARLINK ADHARCARD Aadhar card
Advertisment
चैनल से जुड़ें