Pamela Chopra Passed Away: डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा की मां पामेला चोपड़ा का निधन! दुखद खबर

दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की पत्नी एवं पार्श्व गायिका पामेला चोपड़ा का बृहस्पतिवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 वर्ष की थीं।

Pamela Chopra Passed Away: डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा की मां पामेला चोपड़ा का निधन! दुखद खबर

मुंबई। Pamela Chopra Passed Away दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की पत्नी एवं पार्श्व गायिका पामेला चोपड़ा का बृहस्पतिवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 वर्ष की थीं। पामेला चोपड़ा ने लीलावती अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उन्हें निमोनिया होने के बाद भर्ती कराया गया था। उनके परिवार में बेटे आदित्य चोपड़ा और अभिनेता उदय चोपड़ा के अलावा उनकी बहू रानी मुखर्जी हैं।

आज सुबह हुआ निधन

डॉ. प्रहलाद प्रभुदेसाई ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “एआरडीएस (एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम) के साथ निमोनिया होने के कारण आज सुबह उनका निधन हो गया। वह 15 दिन से आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) में भर्ती थीं।” फिल्म निर्माण कंपनी ‘यशराज फिल्म्स’ ने एक बयान में कहा कि उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।

आखिरी बार इस सीरिज में आई थी नजर

पामेला हाल ही में ओटीटी मंच ‘नेटफ्लिक्स’ की सीरीज ‘द रोमांटिक्स’ में नजर आई थीं। यह सीरिज फिल्म निर्माण कंपनी ‘यशराज फिल्म्स’ पर आधारित थी। पामेला के पति एवं फिल्मकार यश चोपड़ा का अक्टूबर 2012 में निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article