पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

जम्मू,नौ जनवरी (भाषा) पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के राजौरी और कठुआ जिले में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय रेखा पर अग्रिम चौकियों और गांवों पर बिना उकसावे के गोलियां चलाईं और मोर्टार से गोले दागे ।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हालांकि, इससे भारतीय पक्ष को नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया,‘‘ शनिवार को दोपहर बाद 12.30 बजे पाकिस्तान ने राजौरी के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप बिना उकसावे के गोलियां चलाईं और मोर्टार से गोले दागे। भारतीय सेना ने भी समुचित जवाबी कार्रवाई की।’’

उन्होंने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक दोनों ओर से गोलीबारी चल रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि संघर्ष विराम उल्लंघन की दूसरी घटना में पाकिस्तानी रेंजरों ने कठुआ जिले के हीरा नगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अग्रिम चौकियों और गांवों पर गोलियां दागीं।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार रात 11 बजे से शनिवार दोपहर 12.30 बजे तक गोलियां चलीं।

भाषा शोभना दिलीप

दिलीप

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article