Ceasefire Violation in J&K;: पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन, LoC पर दो भारतीय जवान शहीद

Ceasefire Violation in J&K: पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन, LoC पर दो भारतीय जवान शहीद

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu And Kashmir) के राजौरी जिले में सीमा पार से एक बार फिर पाकिस्तान (Pakistan) ने नापाक हरकत की है। पाकिस्तान ने आज लगातार दूसरे दिन LoC पर सीजफायर का उल्लंघन (Ceasefire Violation) किया। गोलीबारी में सीमा पर तैनात भारत के दो जवान शहीद हो गए। हालांकि भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया।

https://twitter.com/ANI/status/1332224545873248258

सुंदरबनी सेक्टर में की गई फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को बिना उकसावे के राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सीजफायर का उल्लंघन किया। गोलीबारी में नायक प्रेम बहादुर खत्री और राइफलमैन सुखबीर सिंह गंभीर रुप से जख्मी हो गए थे बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।

कल भी पाक ने किया था संघर्ष विराम का उल्लंघन
बता दें कि, गुरुवार को भी पाकिस्तान ने पुंछ जिले के किरनी और कस्बा सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में सूबेदार स्वतंत्र सिंह की जान चली गई थी और एक नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

आतंकी हमले में शहीद हो गए थे 2 जवान
वहीं गुरुवार को ही श्रीनगर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया था। श्रीनगर के एचएमटी इलाके में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया था। फायरिंग में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे बाद में इलाज के दौरान दोनों जवान शहीद हो गए।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article