Pakistan Temple News: क्षतिग्रस्त मंदिर की मरम्मत के बाद हिंदू समुदाय को सौंपा गया, मामले में 90 लोग गिरफ्तार

Pakistan Temple News: क्षतिग्रस्त मंदिर की मरम्मत के बाद हिंदू समुदाय को सौंपा गया, मामले में 90 लोग गिरफ्तार

लाहौर। पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को कहा कि पंजाब प्रांत में भीड़ के हमले में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए मंदिर की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है और इस मामले में कुल 90 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

लाहौर से करीब 590 किलोमीटर दूर स्थित प्रांत के रहीम यार खान जिले के भोंग कस्बे में गत बुधवार को एक मंदिर पर भीड़ ने हमला कर दिया था। भीड़ ने एक स्थानीय मदरसे को कथित तौर पर अपवित्र करने के लिए गिरफ्तार किए गए आठ वर्षीय हिंदू लड़के को अदालत द्वारा रिहा करने के विरोध में मंदिर पर हमला किया था।

रहीम यार खान जिले के पुलिस अधिकारी असद सरफराज ने ‘पीटीआई-भाषा’ को सोमवार को कहा, ‘‘ सरकार ने मंदिर की मरम्मत का काम पूरा कर लिया है और इसे स्थानीय हिंदू समुदाय के हवाले कर दिया गया है।’’ उन्होंने कहा कि यह पूजा-अर्चना के लिए तैयार है।

मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों के बारे में पूछे जाने पर सरफराज ने कहा, ‘‘ वीडियो फुटेज की मदद से कुल 90 संदिग्धों को अभी तक गिरफ्तार किया गया है और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।’’

अधिकारी ने बताया कि मुख्य संदिग्धों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सरकार ने हैदराबाद के लोगों को भगवान की मूर्तियां बनाने का काम सौंपा है।

इससे पहले, पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदारी ने मंदिर पर हुए हमले को ‘‘शर्मनाक’’ करार देते हुए बताया था कि पुलिस ने मामले में 50 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। मंदिर पर हमला करने के आरोप में 150 से अधिक लोगों के खिलाफ आतंकवाद और पाकिस्तान दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

(image source twitter: RVankwani)

बंसल हिंदी न्यूज़ बंसल न्यूज़ हिंदी बंसल न्यूज भोपाल बंसल न्यूज़ दैनिक समाचार दैनिक खबर ताज़ा समाचार ताज़ा ख़बर अंतर्राष्ट्रीय समाचार अंतर्राष्ट्रीय खबर हिंदी अंतर्राष्ट्रीय खबर viral news updates trending news todays news today's viral news in Hindi today's viral news today's update in Hindi today's update today's trending news today's latest news in Hindi today's latest news today's international hot topic in Hindi today's international hot topic today's international Hindi hot topic today's Hindi news today's breaking news in Hindi today's breaking news pakistan temple news in hindi pakistan temple news hindi news pakistan temple news hindi pakistan temple news breaking pakistan temple news Pakistan Temple breaking Pakistan Temple news updates in Hindi news updates latest news latest Bansal News international viral news in Hindi international viral news international viral Hindi news international trending news in Hindi international trending news international today's latest news in Hindi international today's latest news International News In Hindi International News international latest news in Hindi international latest news international latest Hindi news international hot topic international Hindi trending news International Hindi News international Hindi breaking news international breaking news in Hindi International Breaking News hindi news update Breaking News bansal news in hindi bansal news bhopal Bansal News bansal hindi news bansal breaking news
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article