पाकिस्तान ने पोलियो के खिलाफ नया अभियान किया शुरू

ब्रिटेन ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड-19 की जांच अनिवार्य की

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 11 जनवरी (भाषा) बच्चों में विकलांगता के प्रमुख कारकों में से एक पोलियो के खिलाफ पाकिस्तान ने सोमवार को 2021 का पहला पोलियो रोधी अभियान शुरू किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पांच दिन के इस अभियान में सरकार का लक्ष्य पूरे पाकिस्तान में पांच साल से कम उम्र के चार करोड़ बच्चों को पोलियो का टीका लगाना है। इस स्वास्थ्य अभियान के तहत छह से 59 महीने के बच्चों को विटामिन ए की बूंद भी पिलायी जाएंगी। इससे उनमें पोलियो समेत अन्य बीमारियों से लड़ने की क्षमता विकसित होगी।

बच्चों के टीकाकरण के दौरान कोविड-19 एहतियातों का कड़ाई से पालन करना होगा। अभियान में 285,000 पोलियो कर्मी बच्चों के घर जाकर उनके माता-पिता से मिलेंगे।

स्वास्थ्य के मुद्दे पर प्रधानमंत्री इमरान खान के प्रमुख सहायक फैसल सुल्तान ने कहा कि सरकार पोलियो मुक्त पाकिस्तान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इसके लिए देश के लोगों से सहयता की जरूरत है।

दुनिया में अब पोलियो ग्रस्त देशों की सूची में पाकिस्तान और अफगानिस्तान ही बचे हैं। पाकिस्तान में पिछले साल पोलियो के 84 मामले सामने आए थे।

भाषा स्नेहा माधव

माधव

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article