Released Indian Fishermen: पाकिस्तान की मलार जेल में बंद 22 मछवारों को किया गया रिहा,जल्द हो सकती है वतन वापसी

Pakistan Released Indian fishermen: पाकिस्तान की करांची स्थित मलार जेल में बंद 22 भारतीय मछुआरों को रिहा किया गया। आज वाघा बॉर्डर के जरिए भारत को सौंपे जाने की संभावना।

Released Indian Fishermen: पाकिस्तान की मलार जेल में बंद 22 मछवारों को किया गया रिहा,जल्द हो सकती है वतन वापसी

Pakistan Released Indian fishermen: पाकिस्तान की करांची स्थिति मालार जेल में सजा काट रहें 22 मछवारों को शुक्रवार को रिहा कर दिया गया।एक स्थानीय समाचार पत्र ने मछुआरों की रिहाई के बारे में मलीर जेल अधीक्षक अरशद शाह का हवाला देते हुए बताया कि मछवारों को सजा पूरी होने के बाद शुक्रवार को रिहाई दी गई। जानकारी के मुताबिक सभी मछवारों को बाघा बॉर्डर के रास्ते से आज भारत को सोपा जा सकता हैं

गलती से पहुंच गए थे पाकिस्तान

ये सभी मछुवारें गलती से निर्धारित की गई समुद्री सीमाओं को पार कर गए थे जिन्हे पाकिस्तानी नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को इन सभी कैदियों को रिहा कर दिया जिन्हे बाघा बॉर्डर में भारतीय अधिकारीयों को सौपा जायेगा। फिर इन्हे घर भेजने की कार्रवाई होगी।

बाघा बॉर्डर से होती है रिहाई

पाकिस्तानी अधिकारी जेल में बंद कैदियों की रिहाई बाघा बॉर्डर से करते हैं भारतीय मछुआरों को वापस भेजते हैं। जहां भारतीय अधिकारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनकी घर वापसी का इंतजाम करतें हैं । दोनों देश नियमित रूप से मछुआरों को गिरफ्तार करते हैं, जो अक्सर अनजाने में समुद्री सीमाओं को पार कर जाते हैं।

दोनों देशों की समुद्री सीमा

भारत और पाकिस्तान के बीच समुद्री सीमा गुजरात के कच्छ क्षेत्र से लगती है, जिसे अरब सागर में विभाजित करने के लिए मरीटाइम बाउंड्री लाइन (Maritime Boundary Line - MBL) तय की गई है।यह एक विवादित क्षेत्र है,जो गुजरात और पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बीच स्थित है।दोनों देशों की समुद्री सीमाओं की स्पष्ट पहचान न होने के कारण मछुआरे अक्सर अनजाने में सीमा पार कर जाते हैं।

ये भी पढ़ें..ललित का चेहरा देख डरते थे बच्चे, अजीब बीमारी ने दुनियाभर में किया फेसम, बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत-पाकिस्तान में बंद हैं इतने कैदी

एक जनवरी को दोनों देशों ने जेल में बंद कैदियों की लिस्ट का आदान-प्रदान किया था, जिसके अनुसार- पाकिस्तान में 266 भारतीय कैदी हैं, जिनमें 49 नागरिक कैदी और 217 मछुआरे थे। वहीं, भारतीय जेलों में कुछ 462 पाकिस्तानी कैदी बंद हैं, जिनमें 381 नागरिक कैदी और 81 मछुआरे हैं।

Sambhal Violence: संभल हिंसा के तार डी कंपनी से जुड़े, दुबई में बैठा शारिक साठा मास्टरमाइंड, चार्जशीट दाखिल

Sambhal Violence D Company

संभल हिंसा मामले को लेकर बड़ी अपडेट आ रही है। संभल हिंसा के आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट जमा कर दी गई है। उपद्रवियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने SIT की टीम पहुंच गई है।पूरी खबर पढ़ें 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article