Advertisment

अजहर और रिजवान के अर्धशतकों से संभला पाकिस्तान

author-image
Bhasha
चोटिल विहारी आखिरी टेस्ट से बाहर, इंग्लैंड के खिलाफ खेलना संदिग्ध, जडेजा की जगह ले सकते हैं शारदुल

क्राइस्टचर्च, तीन जनवरी (एपी) कप्तान मोहम्मद रिजवान और अनुभवी अजहर अली के अर्धशतकों की मदद से पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के बारिश से प्रभावित पहले दिन रविवार को यहां चाय के विश्राम तक पांच विकेट पर 218 रन बनाये।

Advertisment

रिजवान (61) और अजहर (नाबाद 90) ने पांचवें विकेट के लिये 88 रन जोड़कर पाकिस्तान को शुरुआती झटकों से उबारा। न्यूजीलैंड ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया और काइल जेमीसन की शानदार गेंदबाजी से पाकिस्तान का स्कोर चार विकेट पर 83 रन कर दिया।

जेमीसन ने दूसरे सत्र में रिजवान को आउट करके अपना चौथा विकेट लिया। चाय के विश्राम के समय अजहर के साथ फहीम अशरफ 26 रन पर खेल रहे थे।

बारिश के कारण लंच के बाद का खेल देर से शुरू हुआ। इसके तुरंत बाद फिर से बारिश आ गयी जिससे 40 मिनट तक खेल रुका रहा। खेल शुरू होने पर रिजवान ने आक्रामक रवैया अपनाया और ट्रेंट बोल्ट के एक ओवर में लगातार तीन चौके लगाकर 18 रन बटोरे।

Advertisment

रिजवान ने जल्द ही अपने करियर का छठा और लगातार पांचवां अर्धशतक पूरा किया लेकिन जेमीसन की बेहतरीन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर बी जे वाटलिंग के दस्तानों में चली गयी।

अजहर अली तीसरे ओवर में ही क्रीज पर आ गये थे जब टिम साउथी ने शान मसूद (शून्य) को आउट कर दिया था। उन्होंने पारी संवारने का काम किया और अपने करियर का 32वां अर्धशतक पूरा किया।

अजहर ने आबिद अली (25) के साथ दूसरे विकेट के लिये 62 रन जोड़े लेकिन इसके बाद जेमीसन ने कहर बरपाया। उन्होंने इनस्विंगर पर आबिद को आउट किया तथा फिर हारिस सोहेल (एक) और फवाद आलम (दो) को भी पवेलियन भेजा।

Advertisment

फहीम भी जब चार रन पर थे तब मैट हेनरी की गेंद पर रोस टेलर ने स्लिप में उनका कैच छोड़ा था।

न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच 101 रन से जीतकर दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रहा है।

एपी

पंत

पंत

Advertisment
चैनल से जुड़ें