पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ का उड़ा मज़ाक, पुतिन से हाथ मिलाने पीछे-पीछे भागे

चीन में SCO की बैठक चल रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए 16 देशों के नेता पहुंचे हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति पुतिन, पाकिस्तान के शहबाज शरीफ समेत कई बड़े नेता शामिल हैं। इसी बीच एक वीडियोवायरल हो रहा है, जिसे लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ जमकर ट्रोल हो रहे हैं। वीडियो में शाहबाज शरीफ रूस के राष्ट्रपति से मिलने के लिए आतुर दिखाई दे रहे हैं। जब पुतिनशहबाज शरीफ के सामने से गुजर रहे थे तो उनके हाव-भाव ऐसे थे कि वे चाहते थे कि पुतिन उनकी ओर मुड़ें और उनसे बातचीत करें। हालांकि जब पुतिन की नजर उन पर पड़ी तो वह पल भर के लिए रुके और शहबाज शरीफ उनके पास गए, हाथ मिलाया, इसके बाद वह चले गए।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article