Padampur ByPolls Election Result 2022: बीजेडी 1 सीट पर आगे ! पदमपुर उपचुनाव की मतगणना जारी, जानें पल-पल की अपडेट

Padampur ByPolls Election Result 2022:   बीजेडी 1 सीट पर आगे ! पदमपुर उपचुनाव की मतगणना जारी, जानें पल-पल की अपडेट

भुवनेश्वर। Padampur ByPolls Election Result 2022 ओडिशा के बरगढ़ जिले की पदमपुर विधानसभा सीट पर सोमवार को हुए उपचुनाव के लिए मतगणना बृहस्पतिवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार बीजेडी 1 सीट पर आगे चल रही है

जाने कितना हुआ था मतदान

पदमपुर उपचुनाव में 81.29 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे पदमपुर उप जिलाधिकारी कार्यालय के पास आरएमसी यार्ड में मतों की गिनती शुरू की गई। पदमपुर में बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक बिजय रंजन सिंह बरिहा के निधन के कारण उपचुनाव जरूरी हो गया था।

किसे बनाया उम्मीदवार

इस उपचुनाव में बीजद ने बरिहा की बेटी वर्षा को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व विधायक एवं पार्टी के कृषक मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप पुरोहित और कांग्रेस ने तीन बार के विधायक सत्य भूषण साहू को मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article