Advertisment

OXygen In Indore: ऑक्सीजन प्लांट के कर्मचारियों को बर्फ पर खड़ा कर की पिटाई, मुंह में मिर्ची भरकर ठूंस दी बर्फ, जानें क्या है पूरा मामला...

OXygen In Indore: ऑक्सीजन प्लांट के कर्मचारियों को बर्फ पर खड़ा कर की पिटाई, मुंह में मिर्ची भरकर ठूंस दी बर्फ, जानें क्या है पूरा मामला... Oxygen plant workers were beaten up by standing on ice, filled with chilli in the mouth and covered with ice, know what is the whole matter…

author-image
Bansal News
OXygen In Indore: ऑक्सीजन प्लांट के कर्मचारियों को बर्फ पर खड़ा कर की पिटाई, मुंह में मिर्ची भरकर ठूंस दी बर्फ, जानें क्या है पूरा मामला...

इंदौर। प्रदेश के इंदौर शहर में एक ऑक्सीजन प्लांट के कर्मचारियों के पीटने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक ऑक्सीजन प्लांट के कर्मचारियों को जमकर पीटा गया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें जानवरों की तरह पीटा गया है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें बर्फ पर खड़ा करके उनके मुंह में बर्फ और मिर्च डालकर उन्हें प्रताड़ित किया गया है। मामला ऑक्सीजन की चोरी का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इंदौर के पाटनीपुरा निवासी राज और नेहरू नगर निवासी चिराग BRJ कॉरपोरेशन प्लांट में काम करते थे।

Advertisment

12 मई की रात में जब वे वहां काम करने के लिए पहुंचे तो उन्हें एक हॉल में ले जाया गया। वहां उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। वहीं राज और चिराग का कहना है कि मौके पर 15-20 समेत कंपनी के मालिक भी मौजूद थे। इतना ही नहीं वहां पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। इसके बाद भी उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। दोनों ने ऑक्सीजन चोरी की बात भी स्वीकार कर ली है। राज और चिराग का कहना है कि उन्हें पुलिस के हवाले सौंपना चहिए था।

यह है पूरा मामला...
बता दें कि कोरोना महामारी के बाद से जब ऑक्सीजन प्लांट पर सिलेंडर रीफिल के लिए आने लगे तो यहां घपला शुरू हो गया था। आरोप है कि यहां के मैनेजर से लेकर सभी कर्मचारियों ने सिलेंडर चोरी कर ब्लैक में बेचे हैं। दरअसल किसी व्यक्ति का अगर चालान कट जाए तो उससे ऑक्सीजन का खाली सिलेंडर वापस नहीं लिया जाता था। वहीं इसके साथ एक भरा सिलेंडर दिया जाता था। इसी के चलते यहां के कर्मचारियों ने ऑक्सीजन ब्लैक की है। यहां रोजाना मरीजों को ब्लैक में सिलेंडर बेचे गए हैं। इसी तरह राज और चिराग ने सिलेंडर चोरी करने की बात कबूली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें