Advertisment

Oxford University: गर्भवती महिला अगर कोरोना संक्रमित है, तो मौत का खतरा 20 गुना ज्‍यादा

author-image
Bansal Digital Desk
Oxford University: गर्भवती महिला अगर कोरोना संक्रमित है, तो मौत का खतरा 20 गुना ज्‍यादा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने कसी को नहीं छोड़ा। चाहे वो आम हो या खास सभी इसके गिरफ्त में आ रहे हैं। इस दौरान एक सर्वे में पाया गया है कि गर्भवती महिलाओं को कोरोना संक्रमण होने पर उनके प्रसव के दौरान मौत की आशंका 20 गुना बढ़ जाती है।

Advertisment

शोध के लिए महिलाओं को दो भागों में बांटा गया था

वाशिंगटन और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (Universities of Washington, Universities of Oxford) ने अपने इस सर्वे में करीब 2100 गर्भवती महिलाओं पर शोध किया है। इसके लिए 43 प्रसूति अस्पतालों में अध्ययन किया गया। शोध के लिए दो भागों में गर्भवती महिलाओं को रखा गया था। एक समूह में वैसी महिलाएं थी जो कोरोना संक्रमित थीं, जबकि दूसरे समूह की महिलाओं को कोई संक्रमण नहीं था।

सबसे ज्यादा जोखिम में गंभीर बीमारी वाली महिलाएं

इस शोध को जामा पेडियाट्रिक्स जनरल (Jama Pediatrics General) में प्रकाशित किया गया है। जिसमें बताया गया है कि जो माएं पॉजिटिव थी। उनमें से करीब 11.5 फीसदी शिशुओं में भी संक्रमण पहुंचा। इसके साथ ही जिन महिलाओं में मोटापा, हाई बीपी या मधुमेह जैसी गंभीर बीमारी थी वे सबसे ज्यादा जोखिम में थे।

Advertisment

गर्भवती महिलाओं जल्दी हो सकती है गंभीर

यूडब्ल्यू स्कूल ऑफ मेडिसिन में प्रसूति और स्त्री रोग के प्रोफेसर माइकल ग्रेवेट ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को कोरोना संक्रमित होने पर गंभीर होने की सबसे अधिक संभावना है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें