Advertisment

Oversleeping Effect: अगर आप भी लेतें हैं ज्यादा नींद, तो हो जाएं सतर्क, हो सकती हैं ये बीमारियां

author-image
Preeti Dwivedi
Oversleeping Effect: अगर आप भी लेतें हैं ज्यादा नींद, तो हो जाएं सतर्क, हो सकती हैं ये बीमारियां

नई दिल्ली। सामान्य तौर पर 7 सं 8 घंटे की नींद  Oversleeping Effec एक सामान्य व्यक्ति के लिए पर्याप्त होती है। लेकिन अगर आप इससे ज्यादा नींद लेते हैं तो ये आपको बीमार बना सकती है। जानिए कैसे।
ज्यादा सोने की आदत आपको मोटापे के साथ—साथ और बीमारियों का भी शिकार बना सकती है। ​विशेषज्ञों की माने तो Oversleeping Effect आप नींद के आगे खाना-पीना और अपनी फिजिकल वर्क को स्किप करते हैं। फलस्वरूप आपका शरीर बीमार रहने लगता है। हालांकि कम नीदं भी बीमारियों को बुलाती है।

Advertisment

ऐसे समझे नींद का गणित
नींद कम आने की बीमारी को इनसोमनिया कहते हैं। इसके विपरीत ज्यादा नींद आने की बीमारी को हाइपरसोमनिया कहा जाता है। जानबूझ कर सोने वालों के लिए इसके होने की संभावना कम होती है। लेकिन अगर आपको हर वक्त ज्यादा नींद आती है। तो ये आपके लिए परेशानी साबित हो सकती है। व्यस्तता भरी जिंदगी के कारण शहरी व्यक्ति 6-7 घंटे ही सो पाता है। लेकिन किसी किसी को सोने की इतनी आदत होती है कि मौका मिलते ही बिस्तर पकड़ लेते हैं। आइए जानते हैं कि ज्यादा सोने से आपको कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती है। इन बीमारियों से कैसे बचा जाए।

पेट रहेगा दुरूस्त
अगर आप अपने पेट को दुरूस्त रखना चाहते हैं तो समय पर सोना और जागना बेहद जरूरी है। कब्ज की समस्या आपके पूरे बॉडी सिस्टम को इफेक्ट करता है। कब्ज की वजह से ही गैस और एसिडिटी की शिकायत होती है। अगर सही समय पर आपकी बॉडी मूव नहीं होती तो शरीर में कब्ज की शिकायत शुरू हो जाती है।

कैलोरी नहीं होती बर्न
आप दिनभर में जितनी कैलोरी लेते हैं। अधिक सोने से वो बर्न नहीं होती। परिणाम स्वरूप मोटापा बढ़ने लगता है। मोटापे का सीधा असर आपके खान-पान और आपकी नींद पर पड़ता है। ज्यादा सोना मनोवैज्ञानिक बीमारियों को भी बढ़ाता है।

Advertisment

हो सकती है सिरदर्द की शिकायत
ज्यादा सोने वाले लोगों को अक्सर सिर दर्द की शिकायत भी बनी रहती है। मस्तिष्क में न्यूरोट्रांसमीटर में उतार-चढ़ाव के कारण सिर दर्द की शिकायत पैदा हो जाती है। फलस्वरूप नींद के दौरान सेरोटोनिन बढ़ सकता है।

बढ़ जाता है दिल की बीमारी का खतरा
ज्यादा सोने वाले लोगों को दिल की बीमारी होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। इतना ही नहीं ज्यादा सोने का असर आपकी याददाश्त पर भी असर डाल सकता है। ज्यादा नींद आपकी याद रखने की शक्ति को कमजोर करती है।

अकड़ जाती है पीठ
ज्यादा सोना अपको पीठ दर्द की शिकायत भी दिला सकता है। लंबे समय तक बिस्तर पर रहने से पीठ में अकड़न आ जाती है। कमर में दर्द की शिकायत बनी रहती है। बिस्तर पर आपके द्वारा बिताया गया 8 घंटे से ज्यादा का समय आपके लिए कई समस्याएं पैदा कर सकता है। यह आदत शरीर में रक्त की चाल पर बुरा असर डालती है। अत: इन समस्याओं को दूर करने के लिए सुबह व्यायाम जरूर करना चाहिए।

Advertisment

ड्रिप्रेशन को बढ़ाता है।
ज्यादा सोने की आदत डिप्रेशन को भी बढ़ाती है। इससे दिमाग में डोपानाइन और सेरोटोनिन हार्मोंस का लेवल कम हो जाता है। ये हार्मोन्स खुशी की अनुभूति कराते हैं। ज्यादा सोने वाली के मूड में चिड़चिड़िापन आने लगता है।

(नोट — इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य जानकारी पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। किसी भी जानकारी पर अमल को लाने से पहले अपने विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।)

मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज मध्य प्रदेश ड्रिप्रेशन Pradesh Breaking Hindi Oversleeping Effec MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP heart problem depresion bansal news today Bansal News bansal mp news today bansal mp news adhya
Advertisment
चैनल से जुड़ें