Noida Metro Big Update: मेट्रो रेल में बड़ा रिकॉर्ड दर्ज ! एक दिन में 48,000 से अधिक यात्रियों ने किया सफर

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली मेट्रो रेल में मंगलवार को 48,396 लोगों ने सफर किया।

Noida Metro Big Update: मेट्रो रेल में बड़ा रिकॉर्ड दर्ज !  एक दिन में 48,000 से अधिक यात्रियों ने किया सफर

नोएडा। Noida Metro Big Update  नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली मेट्रो रेल में मंगलवार को 48,396 लोगों ने सफर किया। यह तीन साल पहले एक्वा लाइन की शुरुआत के बाद से एक दिन में यात्रियों की सर्वाधिक संख्या है।

19 सितंबर को हुआ था पहली बार

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) की प्रबंध निदेशक ऋतु माहेश्वरी ने बताया कि 19 सितंबर को 45123 यात्रियों ने सफर किया था और इससे पहले 12 सितंबर को 44,922 सवारियों ने इस लाइन पर सफर किया था। उन्होंने कहा कि एक्वा लाइन पर सवारियों की संख्या बढ़ती जा रही है और जल्द ही यह संख्या 50 हजार पार करने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article